Saturday, May 30, 2026
Home झारखंडक्रिकेट झारखंड की चार महिला खिलाड़ी East Zone Cricket Team में चयनित

झारखंड की चार महिला खिलाड़ी East Zone Cricket Team में चयनित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 28 जनवरी। बीसीसीआई के द्वारा संचालित एक दिवसीय महिला इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में घोषित ईस्ट जोन की 15 सदस्यीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी अश्विनी कुमारी (उप कप्तान), देवयानी, रितु कुमारी एवं दुर्गा मुर्मू का चयन हुआ है। वही झारखंड टीम की फिजियो पूजा दत्ता को भी टीम के साथ जोड़ा गया है। इसकी जानकारी जेएससीए  के संयुक्त सचिव पीएन सिंह ने दी उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से बड़ौदा में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए ईस्ट जोन की टीम रविवार को रवाना हो गई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जेएससीए  के अध्यक्ष संजय सहाय ,सचिव देवाशीष चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंहा, कोषाध्यक्ष राजीव बधान सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights