Friday, June 5, 2026
Home झारखंड झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों को इंडिया कैंप का बुलावा

झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों को इंडिया कैंप का बुलावा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। आगामी 31अगस्त से 28 सितंबर तक साईं सेंटर बेंगलुरु में आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के चार महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी और काजल बड़ा को आमंत्रित किया गया है। चारों ही खिलाड़ी सिमडेगा जिला की हैं। दीपिका सोरेंग और काजल बड़ा केरसई प्रखंड के करगागुडी गांव की हैं जबकि महिमा टेटे सदर प्रखंड के बरकिछापर गांव की है तथा रोपनी कुमारी ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार की रहने वाली है।

दीपिका सोरेंग ,महिमा टेटे और रोपनी कुमारी इसी सप्ताह जर्मनी से 4नेशन अंडर-21 महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटी है। चारों खिलाड़ियों को कैंप में आमंत्रित करने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, झारखड़ सरकार खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक सुशांत गौरव (IAS), हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.