Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारणी गठित

जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारणी गठित

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। शुक्रवार को क्वीन ब्लिट्ज होटल, जहानाबाद में जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के पांच पदों पर चुनाव हुआ। चुनाव पदाधिकारी बाल भगवान शर्मा ने बताया कि सभी पांच उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

अध्यक्ष पद पर विश्वास कुमार, उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार, सचिव पद पर कंचन कुमार, संयुक्त सचिव पर जियाउल एरिफिन तथा कोषाध्यक्ष पद पर सबीन कुमार चुने गए। बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक संजय कुमार की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

इस मौके पर जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध सभी क्लबों के पदाधिकारी एवं संघ के सभी पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने नई कार्यकारणी को आगे के कुशल नेतृत्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

तदोपरांत जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ का एजीएम जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विश्वास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर जिला संघ के सचिव कंचन कुमार एवम समसस्त जिला कार्यकारणी मौजूद थे। बैठक में जिला लीग एवं ग्राउंड संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.