Saturday, June 6, 2026
Home Uncategorized हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव संपन्न, बिहार के ब्रजकिशोर शर्मा बने उपाध्यक्ष

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव संपन्न, बिहार के ब्रजकिशोर शर्मा बने उपाध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया में पिछले वर्ष से जारी घमासन रविवार को संपन्न हुए चुनाव के साथ थम गया। न्यायालय के दिशा निर्देश पर रजिस्टार जेनरल द्वारा नियुक्त प्रशासक डा कर्ण सिंह की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई जिसके साथ ही पांडेय युग का अंत हुआ।


रविवार को हरियाणा में वर्ष 2022-2025 सत्र के लिए हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव को लेकर नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी प्रेम सिंह हुड्डा अवकाश प्राप्त जिला स्पोर्ट्स यूथ अफेयर ऑफिसर सोनीपत हरियाणा ने चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमें हरियाणा के दिग्विजय चौटाला अध्यक्ष, मध्यप्रदेश के प्रीतपाल सिंह सलूजा महासचिव, पंजाब से गुरुशरण सिंह गिल कोषाध्यक्ष, जबकि ईस्ट जोन से बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा उपाध्यक्ष बने। बिहार से श्री शर्मा के उपाध्यक्ष बनने पर बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय, अध्यक्ष पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजय पाठक के अलावा, आलोक कुमार, चंदन कुमार, गोपाल जी, विनय कृष्ण सिंह, मो इमरान, कनक कुमार, संजीव कुमार, रितेश सिंह,अभिषेक सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है। इसके अलावा झारखंड से डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू , दिल्ली से योगेश मेहता, केरल से मि नसरुद्दीन भी उपाध्यक्ष बने। वहीं संयुक्त सचिव हिमाचल से नंदकिशोर शर्मा, तेलंगाना से श्यामला प्रवीण कुमार, महाराष्ट्र से रणधीर सिंह एवम दिल्ली से वरूणी नेगी बने। 7 सदस्यीय कार्यसमिति की भी घोषणा साथ ही निर्वाची पदाधिकारी द्वारा किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.