26 C
Patna
Friday, March 29, 2024

ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : महिला वर्ग में हॉकी मिजोरम ने बिहार को हराया

हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्ततत्वाधान में खूंटी के एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं जूनियर पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप 2023 के आज पांचवे दिन महिला वर्ग का तीन मैच और पुरुष वर्ग में 2 मैच खेले गए।

महिला वर्ग मे हॉकी बंगाल ने असम हॉकी को 2-1से पराजित किया, हॉकी बंगाल की बरसा मंडल को, प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। हॉकी एसोसिशन ऑफ़ ओडिशा ने हॉकी झारखंड को 3-1 से पराजित किया। ओडिसा की मुनमुनी दास को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
हॉकी मिजोरम ने हॉकी बिहार को 9- 0 से पराजित कर इस मैच को जीत लिया। जिसमे मिजोरम की एफ वनलालहरियटलॉमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इधर पुरुष वर्ग में हॉकी एसोसिएशन ऑफ उड़ीसा ने हॉकी बंगाल को 10-0 से पराजित किया। जिसमें ओडिसा के अदरोहित एक्का को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तथा आज के अंतिम मैच में हॉकी झारखंड के असम हॉकी को 10-0 से पराजित किया। जिसमें झारखंड के एडिशन मिंज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights