Saturday, June 20, 2026
Home बिहारटेबुल टेनिस बिहार टेबुल टेनिस संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह चुनाव कराने गए चेन्नई

बिहार टेबुल टेनिस संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह चुनाव कराने गए चेन्नई

टीटीएफआई ने पर्यवेक्षक किया है नियुक्त

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 जून। बिहार टेबुल टेनिस संघ के लिए गर्व की बात है कि संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह को भारतीय टेबुल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने तमिलनाडु टेबल टेनिस संघ (टीएनटीटीए) के चुनाव के लिए पर्यवक्षेक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है। यह चुनाव 21 जून 2026 को आयोजित होगा।

यह जानकारी देते हुए बिहार टेबुल टेनिस संघ के सचिव राजीव रतन सिंह ने बताया कि पर्यवक्षेक के रूप में श्री सिंह चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालन का अवलोकन करेंगे। चुनाव संपन्न होने के बाद वह अपनी रिपोर्ट भारतीय टेबल टेनिस महासंघ को सौंपेंगे।

यह नियुक्ति बिहार टेबुल टेनिस संघ के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। भारतीय टेबुल टेनिस महासंघ द्वारा श्री सिंह को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना जाना खेल प्रशासन में उनके लंबे अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली और उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण माना जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी खेल जगत में उनकी विश्वसनीयता और सम्मानित पहचान को भी दर्शाती है। बिहार टेबुल टेनिस संघ ने इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्य निष्पादन की कामना की है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.