Saturday, June 20, 2026
Home बिहारअन्य नवादा ने जीता बिहार सबजूनियर बालिका हैंडबॉल का खिताब

नवादा ने जीता बिहार सबजूनियर बालिका हैंडबॉल का खिताब

फाइनल में नवादा ने पटना को 12-6 से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

सासाराम, 20 जून। बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में रोहतास जिला हैंडबॉल संघ के द्वारा ए बी आर फाउंडेशन स्कूल, सासाराम के प्रांगण में आयोजित स्व.मालती कुंवर एवं स्व सरोज स्मृति 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब नवादा ने जीत लिया।

आयोजन सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि तीन दिनों से चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच में नवादा ने पटना 12-06 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में खेले गये मैचों में सारण ने गोपालगंज को 5-1, पटना ने पश्चिम चंपारण को 14-3, मुंगेर ने औरंगाबाद को 14-4 और नवादा ने बेगूसराय को 8-1 से हरा सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया।

इस तरह पहले सेमीफाइनल में पटना की टीम ने सारण को 06-02 से हराकर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी। इस तरह दूसरे सेमीफाइनल में नवादा की टीम ने मुंगेर को 15-08 से पराजित फाइनल में जगह बनाया। वहीं फाइनल में नवादा की टीम ने पटना को एक तरफा मुकाबले में 12-06,से पराजित कर इस प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।

समापन समारोह के अवसर पर खिलाड़ियों को विद्यालय के निदेशक डॉ.पृथ्वीपाल सिंह ,समाज सेवी विमलेश सिंह, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय, बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी के साथ-साथ प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार पटना की स्नेहा कुमारी को दिया गया जबकि ‘सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’ का पुरस्कार नवादा की अवनी वत्स को दिया गया। उक्त अवसर पर प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी तकनीकी पदाधिकारियों एवं वॉलिंटियर को भी स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. पृथ्वीपाल सिंह ने खिलाड़ियों को विजेता एवं उप विजेता बनने पर शुभकामनाएं दी और उनसे आगे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। साथ ही जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय ने भी खिलाड़ियों के खेलों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विमलेश सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने जिला और राज्य का नाम ऐसे ही रोशन करती रहे। साथ ही ब्रजकिशोर शर्मा महासचिव बिहार हैंडबॉल संघ ने प्रतियोगिता के पश्चात खिलाड़ियों के चयन एवं उनके प्रशिक्षण शिविर पर प्रकाश डाला।अंत में धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव विनय कृष्ण ने किया।

उक्त अवसर पर कुश कुमार त्रिपाठी,उपेंद्र कुमार, निरंजन सिंह, राणा प्रताप सिंह, अंतिम राज,नैंसी सिंह,प्रियंका कुमारी,अभिषेक कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार,ज्योति कुमारी, रिंकी कुमारी , सुमन कुमारी,एकता कुमारी आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.