Saturday, June 6, 2026
Home Slider टोक्यो पैरालिंपिक में हिस्सा लेंगे डॉ. शिवाजी कुमार

टोक्यो पैरालिंपिक में हिस्सा लेंगे डॉ. शिवाजी कुमार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 24 अगस्त से 5 सितंबर तक होने वाले टोक्यो 2020 पैरालिम्पिक्स में भाग लेने वाले बिहार के खिलाड़ियों एवं ऑफिसियल का सेंड ऑफ सेरेमनी पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ बिहार के पटना स्थित कार्यालय में माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ दे कर किया गया।

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के खेल निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि बिहार से दो खिलाड़ी शरद कुमार पारा एथलेटिक्स (मुजफ्फरपुर) टी 42 केटेगरी के हाई जम्प प्रतिसपर्धा में एवं प्रमोद भगत (वैशाली) एस.एल.-3 केटेगरी के पारा बैडमिंटन में भाग लेंगे। दोनों बिहार के मूल निवासी है। इनके अलावा पूर्व राज्य आयुक्त निःशक्तता डॉ. शिवाजी कुमार इंडियन डेलीगेट का प्रतिनिधित्व ऑफिसियल के रूप में टोक्यो 2020 पैरालिम्पिक्स में करने वाले है।

कोवीड प्रोटोकॉल की वजह से टोक्यो प्रस्थान से पहले दोनों खिलाडियों प्रमोद भगत लखनऊ में एवं शरद कुमार भोपाल में क्वारेंटाइन में हैं। भारतीय दल का ऑफिसियल के रूप में प्रतिनिधित्व पूर्व राज्य आयुक्त निःशक्तता डॉ. शिवाजी कुमार कर रहे है। उन्होंने बताया कि इन दोनों खिलाडियों से मेडल जीतने की संभावनाएं अत्यधिक प्रबल है। भारतीय दल 18 अगस्त को टोक्यो के लिए रवाना होगी।

इस अवसर पर पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ़ बिहार की सचिव सुलेखा कुमारी, अध्यक्ष डॉ. विश्वेन्द्र सिन्हा, एवं डॉ. विनोद भांति, प्रोग्राम मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा, आदित्य कुमार, विशाल कुमार,अशोक कुमार, राजेश कुमार, निर्भय कुमार, प्रदीप कुमार, शेखर चौरसिया, अरविन्द किशोर, सुगंध नारायण प्रसाद आदि लोगो ने बधाई दी एवं उनके जीत कर मैडल लेन के लिए शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.