Saturday, June 6, 2026
Home बिहारअन्य ब्रिज प्रतियोगिता में डॉ डीके चौधरी एंड पाटनर्स चैंपियन

ब्रिज प्रतियोगिता में डॉ डीके चौधरी एंड पाटनर्स चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कोरोना महामारी के बाद लगभग दो वर्षों के बाद स्व.दिलीप सेन गुप्ता मेमोरियल ब्रिज टूर्नामेंट का आयोजन सोमवार को बिहार ब्रिज एसोसिएशन व स्व.गुप्ता के परिवार के सहयोग से बांकीपुर क्लब में किया गया। इस प्रतियोगिता में डॉ डीके चौधरी और उनके सहयोगी ने खिताब अपने नाम किया। दूसरे नंबर पर अभिताभ वर्मा और सुरेंद्र कुमार सिन्हा रहे। तीसरे नंबर पर अजय कुमार सिंह व नवीन सिन्हा, चौथे नंबर पर हरिशंकर प्रसाद और रेखा प्रसाद जबकि पांचवें नंबर पर जेपी सिंह और उमेश प्रसाद रहे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ डीके चौधरी ने किया। इस मौके पर आईएएस अमिताभ वर्मा, बांकीपुर क्लब के सचिव ओम प्रकाश, क्लब के कोषाध्यक्ष संजय कुमार संथालिया, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, हरिशंकर प्रसाद, ब्रिज एसोसिएशन के सचिव अजय कुमार, शरद रंजन समते कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
धन्यवाद व्यक्त संजय अग्रवाल और कार्यक्रम का संचालन शरद रंजन ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.