Tuesday, June 9, 2026
Home Slider जोकोविच ने इटालियन ओपन खिताब जीता

जोकोविच ने इटालियन ओपन खिताब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रोम। अमेरिकी ओपन से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बाहर होने के कुछ दिन बाद नोवाक जोकोविच ने सोमवार को डिएगो श्वार्त्जमैन् को 7-5, 6-3 से हरा कर इटालियन ओपन टेनिस खिताब जीत लिया।

इससे छह दिन बाद शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन से पहले उनका आत्मविश्वास बढा होगा। जोकोविच ने कहा, मैंने अमेरिकी ओपन में जो कुछ भी हुआ, उसके चार पांच दिन तक काफी उतार चढाव मानसिक रूप से झेले। मैं स्तब्ध था। अमेरिकी ओपन में गुस्से में आकर जोकोविच ने एक लाइन जज के गले पर गेंद दे मारी थी।

उन्होंने कहा, लेकिन मैं उसे भूलकर आगे बढ़ गया। मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। आगे की ओर देखता हूं।

महिला वर्ग के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने पहला रोम खिताब जीत लिया जब 2019 की चैम्पियन कैरोलिना प्लिसकोवा ने बायीं जांघ में चोट के कारण कोर्ट छोड़ दिया। हालेप उस समय 6-0, 2-1 से आगे थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.