Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Deoghar District A Division Cricket League पैंथर क्रिकेट क्लब विजयी

Deoghar District A Division Cricket League पैंथर क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर, 24 नवंबर। देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 2023-2024 के ए डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में पैंथर क्रिकेट क्लब ने टीपीएस को 219 रनों से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 10 विकेट खोकर 299 रन बनाए। पैंथर क्रिकेट क्लब की तरफ से कप्तान परवेज शेख ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 गेंद में 20 चौकों और एक छक्के की मदद से 104 रन बनाया। सौरभ तिवारी ने 45 गेंद खेल कर 11 चौकों की मदद से 58 रन और विकास ने 28 गेंद खेल कर 7 चौका और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। टीपीएस की तरफ से टीटू ने चार और दीपांशु ने दो विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीपीएस की टीम ने 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी। टीपीएस की तरफ से दीपक ने 50 गेंद खेल कर 7 चौकों की मदद से 30 रन, टीटू ने 14 गेंद खेल कर तीन चौकों के मदद से 12 रन बनाया।

पैंथर क्रिकेट क्लब की तरफ से ओम वाजपेई ने दो, परवेज शेख ने एक और अमित मिश्रा ने एक विकेट लिया। मैच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक कुमार और सोनू गुप्ता जबकि स्कोरर की भूमिका में पिंटू साह थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.