Monday, April 20, 2026
Home झारखंडक्रिकेट देवघर और जमशेदपुर जेएससीए वीमेंस अंडर-15 क्रिकेट के फाइनल में

देवघर और जमशेदपुर जेएससीए वीमेंस अंडर-15 क्रिकेट के फाइनल में

सिमडेगा और गुमला की टीमें हारीं

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद, 11 अप्रैल। देवघर और जमशेदपुर की टीमें जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। धनबाद के टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में शनिवार को देवघर ने सिमडेगा को 25 रनों से हराकर सुपर लीग के ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहीं बोकारो के सेल मैदान में जमशेदपुर ने रोमांचक रहे लो स्कोरिंग मैच में गुमला को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत से जमशेदपुर की टीम सुपर लीग के ग्रुप बी में अजेय रहते हुए शीर्ष पर रहीं और फाइनल में प्रवेश कर गई। फाइनल सोमवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेला जाएगा।

टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में टास देवघर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए उसकी टीम 18.1 ओवर में 99 रनों पर आउट हो गई। अंजली कुमारी ने 26, जेनिफर रेबेका हेम्ब्रम ने 24 रन बनाए। सिमडेगा की अंजली सैनी ने 15 पर तीन, शाइका परवीन ने 18 पर दो और श्रुति कुमारी ने 24 पर दो विकेट लिए। बाद में सिमडेगा की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 74 रन ही बना सकी। खुशी गोस्वामी ने 21, काजल कुमारी ने 13 और श्रुति कुमारी ने 12 रन बनाए। वहां जयमाला कुमारी ने 23 पर दो और गुलसबा ने पांच रन पर एक विकेट लिए। जयमाला कुमारी प्लेयर आफ द मैच चुनी गईं। उन्हें यह पुरस्कार धनबाद क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, डीसीए के संयुक्त सचिव बीएच खान, मैच रेफरी पप्पू कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

वहीं बोकारो में खेले गए मैच में टास जमशेदपुर ने जीता और गुमला को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। गुमला की टीम 10.4 ओवर में महज 33 रन पर आउट हो गई। सीमा कुमारी ने नौ, रिया कुमारी ने सात रनद बनाए। जमशेदपुर की अशप्रीत कौर ने छह पर चार, इशिका सिंह ने 13 पर तीन और नंदिनी गुप्ता ने चार पर दो विकेट लिए। बाद में जमशेदपुर ने 11.2 ओवर में नौ विकेट पर 34 रन बना मैच जीत लिया। आफिया तहसीन ने 11 नाबाद रन बनाए। गुमला की बिंदेश्वरी कुमारी ने दस पर चार विकेट लिए। एंजेला कुमारी, सीमा कुमारी और आंचल कुमारी को एक-एक विकेट मिला। प्लेयर आफ द मैच इशिका सिंह को चुना गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights