Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधु शर्मा व सौरभ चक्रवर्ती बने संयोजक, विधु रानी और आशुतोष कुमार सह संयोजक

मधु शर्मा व सौरभ चक्रवर्ती बने संयोजक, विधु रानी और आशुतोष कुमार सह संयोजक

पद्मभूषण रामविलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप क्रिकेट टूर्नामेंट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 अप्रैल। लोजपा (रामविलास) के कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे पद्मभूषण रामविलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए मधु शर्मा को महिला वर्ग का संयोजक और पूर्व वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती को पुरुष वर्ग का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं विधु रानी और आशुतोष कुमार को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह जानकारी आयोजन सचिव, राष्ट्रीय सचिव सह खेल प्रकोष्ठ लोजपा (रामविलास) के रूपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग का ट्रायल 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे जबकि पुरुष वर्ग के ट्रायल 22 से 24 अप्रैल के बीच होंगे। ट्रायल का स्थान जल्द ही घोषित किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया के बाद महिला वर्ग में 8 टीमें और पुरुष वर्ग में 6 टीमों का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मैच 10 मई से दानापुर, पटना स्थित जगजीवन स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को होगा। आयोजकों का कहना है कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलेगा और बिहार में क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.