Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Jehanabad Cricket League में साइक्लोन क्रिकेट क्लब जीता

Jehanabad Cricket League में साइक्लोन क्रिकेट क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जहानाबाद जिला सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में साइक्लोन क्रिकेट क्लब ने सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब को 9 विकटों से हराया।

सुबह मैच देरी से शुरू होने के कारण अंपायर शशि कुमार और श्रीकांत शर्मा ने मैच को 25-25 ओवर का करवाने का फैसला लिया। टॉस जीतकर सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब ने 19.1 ओवर में मात्र 72 रन बना के ऑल आउट हो गई।

सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब की तरफ से मुन्ना ने 15, हिमांशु ने 14 और आदित्य ने 11 रनों का योगदान दिया। साइक्लोन क्रिकेट क्लब की तरफ से आकाश कुमार, रोहित शर्मा और अमित कुमार ने 3-3 विकेट हासिल किया।

73 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइक्लोन क्रिकेट क्लब ने मात्र 9.2 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। साइक्लोन क्रिकेट क्लब की तरफ से शुभम नायक और सोनू कुमार ने नाबाद 26-26 रनों का योगदान दिया। साथ में जॉन ने भी 19 रनों का योगदान दिया।

सुनील मेमोरियल की तरफ से गौतम ने एक विकेट हासिल किया। आकाश कुमार को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कर प्रदान किया। लीग का अगला मुकाबला कायनात क्रिकेट क्लब और आई आई सी पी के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.