पटना। प्लेयर ऑफ द मैच राकिब अदनान (6.3 ओवर, 16 रन, 3 विकेट) और आदित्य प्रकाश (20 रन देकर 3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और राजीव कुमार के अर्धशतक की मदद से एनवाईके सीसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपना विजय क्रम जारी रखा। एनवाईके सीसी ने अदालतगंज सीसी को पांच विकेट से पराजित किया। राकिब अदनान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
फतुहा के एनआईओसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस अदालतगंज सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। अदालतगंज सीसी की टीम 26.3 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। अदालतगंज की ओर से आदित्य कुमार ने 18, रंजन कुमार ने 21, गुलरेज अख्तर ने 14,गौतम ने 16 रन बनाये। अतिरिक्त से 10 रन बने।
एनवाईके सीसी की ओर से आदित्य प्रकाश ने 20 रन देकर 3, राकिब अदनान ने 16 रन देकर 3, हैप्पी कुमार ने 8 रन देकर 1, आकाश ने 4 रन देकर 1, रेहान दास गुप्ता ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में एनवाईके सीसी ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 103 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हर्ष राज ने 51 गेंद में 3 चौका की मदद से 27, संतोष केसरी ने 12, राजीव कुमार ने 46 गेंद में 6 चौका व 2 छक्का की मदद से 55 रन बनाये।
अदालत गंज सीसी की ओर से गौतम कुमार ने 34 रन देकर 3 और रंजन कुमार ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाये।





- IPL 2026 KKR VS RR : रिंकू और अनुकूल की जुझारू साझेदारी

- 15वीं झारखंड राज्य एथलेटिक्स में बोकारो ओवरऑल चैंपियन

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में पश्चिम चंपारण विजयी

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में शिवहर पर मुजफ्फरपुर की शानदार जीत

- दरभंगा बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी वेस्टर्न जो: गोपालगंज की जीत में चमके सचिन

- इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का रोमांच अब बिहार में भी

- प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में स्काई स्पोट्र्स जीता
