Friday, June 12, 2026
Home Slider टी-20 टूर्नामेंट के जरिये ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट की वापसी

टी-20 टूर्नामेंट के जरिये ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट की वापसी

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। कोरोना वायरस महामारी के कारण खेलों पर लगी रोक के दो महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वापसी इस सप्ताह के आखिर में डारविन में एक टी-20 टूर्नामेंट के जरिये होगी ।

सीडीयू टॉप एंड टी-20 राउंड राबिन टी-20 टूर्नामेंट में 15 टीमें भाग लेंगी जो छह से आठ जून तक खेला जायेगा । इसमें मैदान पर 500 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी चूंकि डारविन में 21 मई के बाद से कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
टूर्नामेंट में डारविन प्रीमियर ग्रेड के सात क्लब और एक आमंत्रण एकादश होगी जिसमें नार्दर्न टेरिटरी की एशिया कप प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे।

कोरोना महामारी से पहले 13 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद से क्रिकेट दुनिया भर में बंद है।

नार्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जोएल मौरिसन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘खेल में आये अभूतपूर्व व्यवधान के बाद अब क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाने का यह सुनहरा मौका है ।पिछले कुछ महीने दुनिया भर में काफी कठिन रहे । उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के जरिये क्रिकेटप्रेमियों को खुशी का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट के चुनिंदा मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मायक्रिकेट फेसबुक पेज पर भी की जायेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.