Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट पीडीसीए जूनियर डिवीजन क्रिकेट में बोरिंग रोड सीसी के पीयूष यादव का धूम-धड़ाका

पीडीसीए जूनियर डिवीजन क्रिकेट में बोरिंग रोड सीसी के पीयूष यादव का धूम-धड़ाका

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पीयूष यादव (147 रन) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत बोरिंग रोड सीसी ने पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जक्कनपुर सीसी पर 240 रनों की बंपर जीत हासिल की।

राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही इस लीग में जक्कनपुर सीसी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। बोरिंग रोड सी सी ने 38 ओवर में 9 विकेट पर 355 रन बनाया। पीयूष यादव ने 147 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में जक्कनपुर सी सी की टीम 115 रन पर आउट हो गई।

संक्षिप्त स्कोर : –
बोरिंग रोड सी सी : 38 ओवर में नौ विकेट पर 355 रन, पीयूष यादव 147 रन, देवांश 45 रन, अक्स 34 रन, प्रेम 26 रन, शिशुपाल 20 रन, अमित नाबाद 16 रन, शिवम 2/46, ध्रुव 2/52, रजनीकांत 2/46

जक्कनपुर सीसी : 33 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट साहिल 32 रन, विश्वजीत 17 रन, विवेक आदर्श 17 रन, आर्यन 12 रन, आकाश 3/12, देवांस 2/32
अगला मैच 7 फरवरी को संजय गांधी स्टेडियम में टैम्पेफन्ट सी सी बनाम वैशाली सी सी एवं दूसरा मैच मंगल तालाब स्टेडियम पटना सिटी में पायोनियर सी सी बनाम माल सलामी सी सी के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.