Sunday, June 14, 2026
Home Slider ऑस्ट्रेलियन ओपन में बोपन्ना के नए जोड़ीदार होंगे जापान के मैकलाकलन

ऑस्ट्रेलियन ओपन में बोपन्ना के नए जोड़ीदार होंगे जापान के मैकलाकलन

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन में नए जोड़ीदार जापान के बेन मैकलाकलन होंगे।

अपने जोड़ीदार पुर्तगाल के जोआओ सोसा के कोरोना संक्रमित होने और समय पर ऑस्ट्रेलिया न पहुंच पाने के कारण बोपन्ना को मजबूरन नया जोड़ीदार ढूंढना पड़ा और शनिवार को मैकलाकलन के रूप में नया जोड़ीदार मिलने के बाद उनकी तलाश खत्म हुई।

बोपन्ना का 14 दिन का क्वारंटीन शनिवार को समाप्त हो जाएगा। वह उन 72 खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें अपने होटल के कमरों में रहना पड़ा क्योंकि जिस फ्लाइट में वे आये थे उसमें कुछ यात्री पॉजिटिव पाए गए।

बोपन्ना के अलावा भारत की तरफ से दिविज शरण ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष युगल स्पर्धा में भाग लेंगे जबकि सुमित नागल वाइल्ड कार्ड मिलने से पुरुष एकल में खेलेंगे।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन इस बार कोरोना के कारण विलम्ब से आठ फरवरी से शुरू हो रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.