Saturday, June 13, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय ब्लाटर ने इनफेंटिनो को निलंबित करने की मांग की

ब्लाटर ने इनफेंटिनो को निलंबित करने की मांग की

by Khel Dhaba
0 comment

बर्न। अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के पूर्व अध्यक्ष सैप ब्लाटर ने मौजूदा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो के खिलाफ स्विट्जरलैंड में आपराधिक कार्यवाही शुरू किये जाने पर उन्हें फीफा से निलंबित करने की मांग की है।

स्विस अधिकारीयों ने गुरूवार को बताया था कि फीफा के मौजूदा बॉस के खिलाफ विशेष अभियोजक ने इनफेंटिनो की स्विट्जरलैंड की अटॉर्नी जनरल माइकल लौबर के साथ मुलाकात को लेकर कार्यवाही शुरू की है। लौबर और इनफेंटिनो ने किसी भी तरह का कुछ गलत करने से इंकार किया है।

84 वर्षीय ब्लाटर ने कहा, “मेरे लिए स्थिति एकदम साफ है कि फीफा की नैतिक समिति इनफेंटिनो के खिलाफ मामला खोले और फिलहाल उन्हें निलंबित किया जाए।

ब्लाटर 17 साल तक फीफा के अध्यक्ष रहे थे और उनके खिलाफ 2015 में स्विट्जरलैंड में आपराधिक कार्यवाही शुरू किये जाने के बाद उन्हें निलंबित किया गया था और उन्हें फीफा की नैतिक समिति ने प्रतिबंधित कर दिया था। इनफेंटिनो का चुनाव 2016 में हुआ था और फीफा की नैतिक समिति ने कुछ नहीं कहा है कि इनफेंटिनो को आंतरिक जांच का सामना करना पड़ेगा या नहीं।

ब्लाटर के खिलाफ जांच अभी भी जारी है। उन्होंने कुछ भी गलत करने से इंकार किया था और उनके खिलाफ कोई आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। ब्लेटर पर आठ साल का प्रतिबंध लगाया गया था जो उनकी अपील पर घटाकर छह साल कर दिया गया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.