Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट सीएबी सचिव आदित्य वर्मा की अपील-घर में रहें, सुरक्षित रहेंगे

सीएबी सचिव आदित्य वर्मा की अपील-घर में रहें, सुरक्षित रहेंगे

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) ने बिहार के खेलप्रमियों व अन्य वासियों से प्रार्थना करते हुए कहा कि आपने अबतक काफी धैर्य रखा है और आगे भी सरकार के द्वारा बताये गए निर्देशों पर चलें। अगर ऐसा करेंगे तो कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी पर विजय पाना कठिन नहीं होगा।

उन्होंने खेलप्रेमियों से कहा कि इस महामारी से कोई भी देश नहीं बचा है। ओलंपिक सहित कई बड़ आयोजन टाल दिये गए हैं। अगर जान और जहान दोनों बचेंगे तो मैदान में खूब बाजी आप मार लेंगे। इसलिए ऐसी परिस्थिति में हम सभी का दायित्व बनता है कि कोरोना जैसी महामारी पर विजय पाने के लिए प्रभावशाली कदम उठाते हुए अपने अपने घर में रहे सुरक्षित रहें।

उन्होंने कहा कि आप जितना धैर्य रखें उतनी जल्दी आपके चेहरे पर मुस्कान लौटगी। मेरी खिलाड़ियों से अपील है कि वे अपने घर में समय निकाल कर अपने फिटनेस को करते रहे तथा परिवार के अन्य सदस्यों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करते रहे। यह सत्य है कि जिस तरह रात के अंधेरा के बाद सुबह का उजाला आता है उसी तरह कोरोना वायरस के सफाया के साथ विश्व जगत मे खुशियों का दीपक जलेगा जिसके लौ से बचा खुचा वायरस भी जल जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.