आईसीएसई रांची जोनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप अंडर-19 का आयोजन 29 अगस्त से 30 अगस्त तक एसडीए स्कूल खूंटी में किया गया। इस रांची जोनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रांची जोन के विद्यालयों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बिशप हार्टमैन एकेडमी आरा गेट नामकुम के बालिकाओं ने उच्च कोटि का प्रदर्शन कर रांची जोनल अंडर-19 बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप में 2022 का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य फादर टी किंडो उप प्राचार्य सुनील बरुआ एवं ब्रदर सिल्वेस्टर और विद्यालय के शिक्षक गोपीनाथ, उपेंद्र मंडल, मीरा कुमारी, गुलशन मिंज, अंकित कुमार आदि ने इन खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसकी जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने दी है।
आईसीएसई रांची जोनल अंडर-19 वॉलीबॉल टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में बिशप हार्टमैन एकेडमी चैंपियन
120
previous post