Monday, April 20, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में पूर्वी चंपारण और मधुबनी की टीम जीती

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में पूर्वी चंपारण और मधुबनी की टीम जीती

सीवान और सीतामढ़ी की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के अंतर्गत खेले मैचों में पूर्वी चंपारण और मधुबनी ने जीत हासिल की। याशवन स्पोट्र्स, विक्रम के ग्राउंड पर खेले गए वेस्टर्न जोन के मुकाबले में पूर्वी चंपारण ने सीवान को 26 रन से जबकि मोइनुल हक स्टेडियम, पटना ग्राउंड पर खेले गए मिथिला जोन के मुकाबले में मधुबनी ने सीतामढ़ी को 2 विकेट से हराया।

वेस्टर्न जोन में पूर्वी चंपारण ने सीवान को हराया

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के लीग मुकाबले में पूर्वी चंपारण ने सीवान को 26 रनों से हरा दिया। विक्रम के याशवन स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम में खेले गए इस मुकाबले में पूर्वी चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाये। जवाब में सीवान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

मैच के हीरो रहे यूसुफ नदीम जिन्होंने 59 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेलकर पूर्वी चंपारण टीम की नींव मजबूत की। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनके अलावा कप्तान सकीबुल गनी ने तेजतर्रार अंदाज में 20 गेंदों पर 37 रन ठोककर स्कोर को रफ्तार दी, जबकि गोपी कृष्णा गांधार ने 27 रन का अहम योगदान दिया।

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान की टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर के लड़खड़ाने से टीम दबाव में आ गई। पवन कुमार राय (37 रन) और विकेटकीपर अबुल यहिया फराह (36 रन) ने संघर्ष जरूर किया, परंतु नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने टीम की उम्मीदें तोड़ दीं।

गेंदबाजी में पूर्वी चंपारण के कप्तान सकीबुल गनी ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए, जबकि करण कुमार सुधांशु ने भी 2 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। टुन्ना कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट हासिल किया।

संक्षिप्त स्कोर

पूर्वी चंपारण: 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन, यूसुफ नदीम 77, सकीबुल गनी 37, गोपी गांधार 27, अतिरिक्त 14; शब्बीर खान 2/24, हनी कुमार सिंह 2/42, मोहम्मद कौसर आफताब 2/37.

सीवान : 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन, पवन कुमार राय 37, अबुल एमडी यहिया फराह 36, विशाल कुमार सिंह 20, कौसर आफताब नाबाद 14, अतिरिक्त 11, सकीबुल गनी 2/38, करण कुमार सुधांशु 2/31, टुन्ना कुमार 1/21, मणिकांत 1/32, गोपी गांधार 1/4, आशुतोष कुमार 1/14.

मिथिला जोन में मधुबनी ने सीतामढ़ी को हराया

बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के मिथिला जोन के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मधुबनी ने सीतामढ़ी को 2 विकेट से हरा शानदार जीत दर्ज की। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आखिरी ओवर तक मुकाबला रोमांचक बना रहा और मधुबनी ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सीतामढ़ी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए। सूरज यादव ने शानदार 60 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके अलावा प्रियांशु कुमार ने 27 रन और आलोक कुमार सिंह ने तेज 21 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन सुभाष (29 रन), ऋतिक कुमार (30 रन) और आदित्य राज (25 रन) की उपयोगी पारियों ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा। अंत में टीम ने 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

सीतामढ़ी के लिए गेंदबाजी में रोहित उपाध्याय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

संक्षिप्त स्कोर

सीतामढ़ी: 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन, सूरज यादव 60, प्रियांशु कुमार 27, आलोक कुमार सिंह नाबाद 21, सुंदरम कुमार 14, अतिरिक्त 5, विकास कुमार झा 2/29, मुकेश कुमार 2/28, सुभाष 2/16, अरुण पासवान 1/24, अमरजीत मंडल 1/15

मधुबनी : 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन, ऋतिक कुमार 30, सुभाष 29, आदित्य राज 25, उत्कर्ष भास्कर 23, आयुष कुमार 15, अतिरिक्त 5, रोहित कुमार 4/20, राजेश कुमार झा 1/26, प्रियांशु कुमार 1/17, वैभव मिश्रा 1/29

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights