बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के तत्वावधान में खेली जा रही श्यामल सिन्हा अंडर-16 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के अलग-अलग जोनों में हुए लीग मुकाबलों में सोमवार को युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विभिन्न मैदानों पर खेले गए मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का दबदबा देखने को मिला, जहां कई मुकाबले एकतरफा रहे तो कुछ में कड़ी टक्कर भी दिखी।
अंगिका जोन में जमुई ने मुंगेर को 70 रन से हराया, हालांकि मैच की सबसे बड़ी पारी मुंगेर के प्रतीक प्रवीण सिंह (101 रन) के बल्ले से आई। सेंट्रल जोन में समस्तीपुर ने खगड़िया को 15 रन से हराया। सीमांचल और शाहाबाद जोनों में कटिहार और कैमूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः मधेपुरा और बक्सर को 8 व 6 विकेट से मात दी।
दिन की सबसे बड़ी जीत पाटलिपुत्र जोन में पटना के नाम रही, जिसने जहानाबाद को 136 रन से करारी शिकस्त दी। वहीं वेस्टर्न जोन में सीवान ने पूर्वी चंपारण को 108 रन से और मिथिला जोन में दरभंगा ने सीतामढ़ी को 102 रन से हराकर अपनी ताकत दिखाई।
व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो सीवान के अर्नव अक्षय तिवारी ने 145 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि जमुई के प्रेम कुमार शर्मा (68 रन) ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी में कटिहार के एमडी इरफान ने 8 विकेट लेकर सनसनी फैलाई, वहीं सीवान के रजनीश कुमार सर्राफ (6 विकेट) और पटना के तपिश विकाश कुमार (5 विकेट) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
पाटलिपुत्र जोन में पटना जीता
पटना बनाम जहानाबाद ( रेलवे स्टेडियम, सोनपुर ) मैच में पटना ने 136 रन से जीत दर्ज की। सोनपुर के रेलवे स्टेडियम में खेले गए पाटलिपुत्र जोन के मुकाबले में पटना ने जहानाबाद को 136 रन से हराया।
पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में 10 विकेट पर 232 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद वसीम ने 50 रन, शांकु कुमार ने 46 रन और मोहम्मद कैफ ने 56 रन बनाया। जहानाबाद की ओर से दिव्यांशु कुमार और अभिनव अकेला ने तीन-तीन विकेट चटकाए तथा मोहम्मद अतिक़, अभिनीत और प्रियांशु को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में जहानाबाद की टीम 30.4 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिनव अकेला 45 रन, आशीष रंजन 21 और अंकित ने मात्र 10 रन की पारी खेली। पटना की ओर से कप्तान तपिश कुमार ने 5 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट चटकाये। वतन पाण्डेय ने 3 विकेट और दिवांश को 1 विकेट मिला।
संक्षिप्त स्कोर
पटना: 48.3 ओवर में 232 रन पर ऑल आउट, मोहम्मद कैफ जावेद 56, मोहम्मद वसीम फरहान 50, संकु कुमार 46, अगस्त्य कुमार 22, तपिश कुमार 10, दीपक कुमार 12, अतिरिक्त 22, दिव्यांशु कुमार 3/40, अभिनव अकेला 3/47, मोहम्मद अतीक उल्लाह 1/20, अभिजीत सिंह 1/39, प्रियांशु राजपूत 1/34.
जहानाबाद: 30.4 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट, अभिनव 45, आशीष रंजन 21, अंकित राज 10, तपिश कुमार 5/14, वतन प्रकाश पांडे 3/23, दिव्यांश राज 1/11
शाहाबाद जोन में कैमूर की शानदार जीत
सदीसोपुर के डीएल सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में कैमूर ने बक्सर को 6 विकेट से हराया। बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 10 विकेट पर 141 रन बनाया। बल्लेबाजी में रुद्रा ने 29 रन, आदित्य ने 13 रन और सचिन ने नाबाद 39 रन बनाया।
कैमूर की ओर कप्तान अंश अरमान और सानू कुमार को तीन-तीन विकेट मिला तथा प्रियांशु को दो विकेट एवं शाहनवाज और सुमंत को एक-एक विकेट मिला।
कैमूर ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 142 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में अरस्लाम खान नाबाद 41 रनों की पारी खेली तथा अभिनंदन ने 18 रन, सिद्धार्थ ने 17 रन, अंशु ने 20 और अंश राज ने नाबाद 37 रन बनया। बक्सर की आदित्य को दो और असलम को 1 विकेट मिला।
संक्षिप्त स्कोर
बक्सर : 43.1 ओवर में 141 रन पर ऑल आउट, सचिन कुमार 39, रुद्र कुमार 29, आदित्य कुमार 13, सत्या 11, मनीष प्रसाद 10, अतिरिक्त 17, अंश अरमान 3/27, शानू कुमार 3/22, प्रियंशु राज 2/15, शहनवाज अंसारी 1/9, सुमंत पटेल 1/19
कैमूर : 19 ओवर में चार विकेट पर 142 रन, अरसलान खान 41, सिद्धार्थ कुमार 17, अभिनंदन कुमार 18, अंशु आर्या 20, अंश राज नाबाद 37, आदित्य कुमार 2/39, मोहम्मद असलाम आसिफ 1/37.
मिथिला जोन में दरभंगा जीता
सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में खेले गए मिथिला जोन के मुकाबले में दरभंगा ने सीतामढ़ी को 102 रन से हराया। दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए दरभंगा ने संजीव कुमार के 69 रन और गौतम कुमार के 37 रनों की बदौलत 49.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 192 रन बनाया। सीतामढ़ी की तरफ से अमर ने 3 और आदित्य ने 2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम मात्र 90 रन पर ऑल आउट हो गई। सीतामढ़ी तरफ से आदित्या ने 30 रन और अमर ने 10 रन बनाए । दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए याकूब ने 3 और हाशिर ने 2 विकेट चटकाए। दरभंगा के याकूब खान को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। मंगलवार यानी 20 अप्रैल को सीतामढ़ी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।
संक्षप्ति स्कोर
दरभंगा : 192 ऑल आउट (49.2 ओवर), संजीव कुमार यादव 69, गौतम कुमार झा 37, रवि कुमार 21, महफूज कादरी 11, जितेंद्र कुमार 14, अतिरिक्त 19, अमर कुमार 3/43, आदित्य राज 2/34, किशन कुमार 2/40, अंकित वर्मा 2/32
सीतामढ़ी : 90 ऑल आउट (26 ओवर), आदित्य राज 30, फैज़ आलम 10, अतिरिक्त 22, याकूब खान 3/23, हाशिर नेजाम 2/21, महफूज कादरी 2/24, अनुभव आनंद 2/14
सीवान के अर्णव तिवारी का शानदार शतक
बिदुपुर (वैशाली) के बिहार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए वेस्टर्न जोन के मुकाबले में सीवान ने पूर्वी चंपारण को 108 रन से पराजित किया।
सीवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.2 ओवर में 10 विकेट पर 275 रन बनाया। कप्तान अर्णव तिवारी 134 गेंद में 26 चौके लगाकर 145 रनों की पारी खेली। रोहित ने 26 और साहिल ने 21 रन बनाया।
ईस्ट चंपारण की ओर से कप्तान रजनीश श्रॉफ ने 9 ओवर में 35 रन देकर 6 विकेट चटकाए। जगत कुमार को 2 एवं अमौन राज को 1 विकेट मिला।
ईस्ट चंपारण की टीम 39.2 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई। रोहित कुमार ने 38 रन, जगत कुमार ने 22 रन और कप्तान रजनीश श्रॉफ ने 33 रन बनाया।
सीवान की ओर से सुन्नी यादव ने तीन, जयप्रकाश पंडित और साहिल को दो-दो विकेट चटकाये। अर्णव तिवारी और नीतीश कुमार को एक-एक विकेट मिला।
संक्षिप्त स्कोर
सीवान : 45.2 ओवर में 275 रन पर ऑल आउट, अर्नव तिवारी 145, रोहित सुनील कुमार 26, साहिल कुमार सोनी 21, अभिनव 10, साहिल अहमद 18, अतिरिक्त 34, रजनीश कुमार सर्राफ 6/35, जगत कुमार 2/42, अमौन राज 1/48
पूर्वी चंपारण : 39.2 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट, रोहित कुमार 38, उज्ज्वल कुमार 13, जगत कुमार 22, अंश कुमार 19, रजनीश कुमार 33, अतिरिक्त 30, जयप्रकाश पंडित 2/23, सन्नी यादव 3/24, साहिल अहमद 2/27, अर्णव तिवारी 1/15, नीतीश कुमार 1/42
मोहम्मद इरफान का जलवा
पटना के स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी में खेले गए सीमांचल जोन के मैच में कटिहार ने मधेपुरा को 8 विकेट से हराया। मधेपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.1 ओवर में 10 विकेट पर 104 रन बनाया। निहाल राज ने 22, शुभम शर्मा ने 16 रन, सैयद और केशव ने क्रमशः 11 और 10 रन बनाए। कटिहार की ओर मोहम्मद इरफान ने 7.5 ओवर में 14 रन देकर 8 विकेट चटकाए।
कटिहार ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अमरजीत कुमार ने नाबाद 30 रन, मोहम्मद इरफान ने 28 और अध्यन्त ने 20 रन बनाया। मधेपुरा की ओर विश्वनाथ कुमार और हिमांशु कुमार को एक-एक विकेट मिला।
संक्षिप्त स्कोर
मधेपुरा: 30.1 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट, निहाल राज 22, शुभ शर्मा 16, सैयद रोबाब 11, केशव कुमार 10, अतिरिक्त 23, मोहम्मद इरफान 8/14, आदित्य गुप्ता 2/24.
कटिहार: 106/2, अमरजीत कुमार नाबाद 30, मोहम्मद इरफान 28, अध्यंत मानविक 20, अतिरिक्त 25, हिमांशु कुमार 1/17, विश्वनाथ कुमार 1/35.
सेंट्रल जोन में समस्तीपुर जीता
बेगूसराय के आईओसीएल ग्राउंड पर खेले गए सेंट्रल जोन के मैच में खगड़िया को समस्तीपुर ने 15 रनों से मात दी। समस्तीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 ओवर में 10 विकेट पर 163 रन बनाया। कप्तान साहिल गौतम ने 46 रन, प्रियांशु कुमार 31 तथा भानु प्रताप सिंह ने 19 रन बनाया।
खगड़िया की ओर से अनुज कुमार ने 3, मोहम्मद शाकिर और अमन ने 2-2 विकेट चटकाये। सिद्धार्थ और सुमित को एक-एक मिला।
जवाब में खगड़िया की टीम 45.4 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट हो गई। आदित्य सिंह ने 28, प्रभात कुमार ने 41, अमन ने 18 और प्रियांशु तथा अनिकेत ने क्रमशः 11- 11 रन बनाये। समस्तीपुर की ओर से युवराज चौधरी ने 10 ओवर में 38 रन देकर 4 तथा मोहम्मद अफसर आलम ने तीन विकेट चटकाए। आयुष और भानु को एक-एक विकेट मिला।
संक्षिप्त स्कोर
समस्तीपुर: 46 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट, साहिल गौतम 46, प्रभात कुमार 41, प्रियांशु कुमार 30, भानु प्रताप सिंह 19, प्रिंस यादव 11, अतिरिक्त 18, अनुज कुमार 3/36, एमडी शाकिर सारिक 2/25, अमन कुमार 2/18, सिद्धार्थ गोयनका 1/26, सुमित पंकज 1/31
खगड़िया: 45.4 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट, प्रभात कुमार 41, आदित्य सिंह 28, अनिकेत 11, अमन कुमार 18, प्रियांशु कुमार 11, युवराज चौधरी 4/38, मोहम्मद अफशर आलम 3/33, आयुष राज 1/22, भानू प्रताप सिंह 1/22
अंगिका जोन में जमुई से हारा मुंगेर
भागलपुर के सैंडिंग कंपाउंड में खेले गए अंगिका जोन के मुकाबले में जमुई ने मुंगेर को 70 रन से हराया। जमुई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बनाया। प्रेम शर्मा ने 68 रन, अर्णव ने 28, विराट आयुष ने 33, रियांश ने 39 रन और रवि कुमार ने नाबाद 36 रन बनाया।
मुंगेर की गेंदबाजी में आदित्य कुमार ने तीन विकेट चटकाए तथा हर्ष प्रीतम और अनुकल्प को 2-2 विकेट मिला और आर्यन केसरी को एक विकेट।
मुंगेर ने 42.2 ओवर में 10 विकेट पर 190 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रतीक सिंह 108 गेंद में 14 चौके लगाकर 101 रनों की पारी खेली और हर्ष ने 28 रन बनाया।
जमुई की गेंदबाजी में प्रेम शर्मा, अर्णव कुमार, आशीष कुमार और मोहम्मद मुस्तफा को 2-2 विकेट मिला तथा रवि कुमार को एक विकेट।
संक्षिप्त स्कोर
जमुई: 50 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन, प्रेम कुमार शर्मा 68, अर्णव कुमार 28, विराट आयुष 33, अमन फरदीन 17, रेयांश कार्तिक 39, प्रेजीत पुष्कर 14, रवि कुमार नाबाद 36, अतिरिक्त 18, आर्यन केसरी 1/31, अनुकल्प सिन्हा 2/24, आदित्य कुमार 3/45, हर्ष प्रीतम 2/39
मुंगेर: 42.2 ओवर में 190 ऑल आउट, प्रतीक सिंह 101, हर्ष प्रीतम 28, सचिन यादव 10, अतिरिक्त 23, मुस्तफा अंसारी 2/32, आशीष कुमार 2/37, रवि कुमार 1/28, अर्णव कुमार 2/24, प्रेम कुमार शर्मा 2/38