Monday, April 20, 2026
Home बिहार बिहार राज्य सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन में अमूल, प्रांजल और सेजल को दोहरा खिताब

बिहार राज्य सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन में अमूल, प्रांजल और सेजल को दोहरा खिताब

खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार व ट्रॉफी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 अप्रैल। बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय राजवंशीनगर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में रविवार यानी 19 अप्रैल को संपन्न बिहार सबजूनियर (अंडर-13 व अंडर-15) रैकिंग टूर्नामेंट में अमूल, सेजल और प्रांजल वीर ने दोहरा खिताब जीता। अमूल कुमार ने बालक अंडर-13 के एकल और युगल, प्रांजल वीर ने बालक अंडर-15 का एकल और युगल और सेजल सिंह ने बालिका अंडर-13 व अंडर-15 एकल का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि शैलेश वर्मा (प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर, इंजीनियरिंग विभाग), ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर), विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण मिश्रा और बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के.एन. जायसवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में शानदार खेल देखने को मिला। अंडर-13 बालक एकल में पटना के अमुल कुमार ने पटना के ही किसलय कुमार को 21-14, 21-12 से हराकर खिताब जीता। वहीं बालक अंडर-13 युगल में अमुल कुमार और किसलय कुमार की जोड़ी ने कृष्णा और ओजश पांडे को 21-14, 21-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

अंडर-15 बालक एकल मुजफ्फरपुर के में प्रांजल वीर ने भागलपुर के रोनित सिन्हा को 21-14, 21-23, 21-16 से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। इसी आयु वर्ग के युगल में प्रांजल वीर ने पटना के कृष्णा कुमार के साथ मिल कर अयान अली सिद्दीकी (मधुबनी) और फैसल इकबाल (पश्चिम चंपारण) की जोड़ी को 21-18, 21-9 से हरा खिताब अपने नाम किया।

बालिका अंडर-13 एकल में मुजफ्फरपुर की सेजल सिंह ने पटना की आर्या राय को 21-7, 21-7 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। गर्ल्स अंडर-15 सिंगल्स में सेजल सिंह ने गया की नेहा कुमारी को 21-5, 21-14 से हराकर टूर्नामेंट का अपना दूसरा खिताब जीता और सबसे सफल खिलाड़ी बनकर उभरीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights