Monday, April 20, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट में बसावन पार्क और बीआईओसी जीते

प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट में बसावन पार्क और बीआईओसी जीते

अंकुश और प्रियांशु बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 टूर्नामेंट में सोमवार यानी 20 अप्रैल को खेले गए मुकाबलों में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड और बीआईओसी ने जीत हासिल की।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर खेले गए मैचों में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड ने आशियाना स्पोट्र्स एरीना को 43 और बीआईओसी ने अरु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को 62 रन से हराया।

पहला मैच

टॉस आशियाना स्पोट्र्स एरिना ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड ने 21 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाये। अंकुश ने 35 रन की अहम पारी खेली, जबकि रौशन कुमार और अभ्यंक सिंह ने 26-26 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशियाना स्पोर्ट्स एरिना की टीम 123 रन पर सिमट गई। हार्दिक ने 22 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल पाया। बसावन पार्क की ओर से प्रकाश कुमार 17 रन देकर 3 और अंकुश ने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाये। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के अंकुश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वार्ड पार्ष इंद्रदीप चंद्रवंशी ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी (रेड): 21 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन, अंकुश 35, रौशन कुमार 26, अभ्यंक सिंह 26, युवराज राज 23, अनुज कुमार नाबाद 15, अतिरिक्त 26, शंकर सिंह 2/30, शौर्य 1/26, वीर सिंह 2/18, दक्ष 1/29, सर्वज्ञ 1/22

आशियाना स्पोर्ट्स एरीना: 123 ऑल आउट (21 ओवर), हार्दिक 22, अतिरिक्त 85, प्रकाश कुमार 3/17, अंकुश 3/31, रौशन कुमार 1/12, उत्कर्ष चौबे 1/8

दूसरा मैच

बीआईओसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाये। टीम की ओर से दर्श कुमार और प्रियांशु कुमार ने 35-35 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।

जवाब में अरु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही दबाव में आ गई। टीम 19.1 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट हो गई। शांतनु ने 35 रन बनाये। बीआईओसी की ओर से गेंदबाजी में अमन (2/12), प्रखर गिरी (2/21) और अर्घ्य (2/19) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजी को पूरी तरह धराशायी कर दिया। विजेता टीम के प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

बीआईओसी: 180/7 (21 ओवर), यश राज 12, दर्श कुमार 35, प्रियांशु कुमार 35, सम्राट सिंह नाबाद 16, हिमांशु यादव 12, अतिरिक्त 60, शंकर 2/32, अयान राज 1/35, जगदीश मुदगल 1/26, शांतनु 1/37,

अरु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: 118 ऑल आउट (19.1 ओवर), शांतनु 35, आयुष 15, अतिरिक्त 50, अमन 2/12, प्रखर गिरी 2/21, अर्घ्य 2/19, आर्यन यादव 1/14, हर्ष 1/25, शौर्य 1/17, प्रियांशु कुमार 1/4

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights