Sunday, June 14, 2026
Home बिहारअन्य राष्ट्रीय स्कूल गेम्स वुशू में बिहार ने जीते चार पदक

राष्ट्रीय स्कूल गेम्स वुशू में बिहार ने जीते चार पदक

श्रीनगर में आयोजित है यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

श्रीनगर, 31 अक्टूबर। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल वूशु प्रतियोगिता 2025 में बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए। बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में भोजपुर के पंकज नयन (45 किग्रा वर्ग) और पूर्वी चंपारण के राज कुमार (70 किग्रा वर्ग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीते। वहीं पटना की आनंदी राज (48 किग्रा वर्ग) और बक्सर के रुश्तम सिंह (65 किग्रा वर्ग) ने कांस्य पदक हासिल किया।

इसे भी पढ़ें : 69वीं राष्ट्रीय वूशु स्कूली प्रतियोगिता में झारखंड के प्रिंस को कांस्य

राज्य के खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें : न्यायालय ने हॉकी बिहार की मान्यता बहाल की

बिहार वूशु संघ द्वारा खिलाड़ियों और कोचों को बधाई : बिहार वूशु संघ ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता राज्य में वूशु खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.