Tuesday, June 9, 2026
Home बिहार न्यायालय ने हॉकी बिहार की मान्यता बहाल की

न्यायालय ने हॉकी बिहार की मान्यता बहाल की

सभी अधिकारों सहित हॉकी इंडिया का राज्य सदस्य बना रहेगा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 अक्टूबर। हॉकी बिहार की हॉकी इंडिया से संबद्धता एवं सदस्यता को सभी अधिकारों सहित बहाल कर दिया गया है। अब हॉकी बिहार पुनः बिहार राज्य का एकमात्र अधिकृत राज्य इकाई रहेगा।

हॉकी बिहार ने 28 दिसंबर 2024 को हॉकी इंडिया द्वारा की गई अपनी अवैध निष्कासन/डि-एफिलिएशन की कार्रवाई को चुनौती देते हुए नई दिल्ली की साकेत जिला अदालत में वाद दायर किया था।

माननीय न्यायालय ने 29 अक्टूबर 2025 को पारित आदेश में प्रथम दृष्टया माना कि हॉकी बिहार का डि-एफिलिएशन अवैध था, और इस निर्णय पर मामले के अंतिम निपटारे तक रोक लगा दी है। साथ ही हॉकी इंडिया को हॉकी बिहार की मान्यता में हस्तक्षेप करने से रोका गया है।

इस आदेश के साथ, हॉकी बिहार की सदस्यता और अधिकार पूर्ण रूप से बहाल हो गए हैं, जो वह 2009 से हॉकी इंडिया के साथ अपने संबद्धता काल से प्राप्त कर रहा था।

अब से सभी टीम चयन, हॉकी इंडिया की प्रतियोगिताओं में भागीदारी, राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा हॉकी इंडिया की आम सभा की बैठकों में प्रतिनिधित्व के सभी कार्य केवल हॉकी बिहार द्वारा ही किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, हॉकी इंडिया द्वारा हाल ही में गठित “हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार” को दी गई मान्यता पर भी न्यायालय ने रोक लगा दी है, जो मामले के अंतिम निपटारे तक जारी रहेगी। इस प्रकरण में हॉकी बिहार की ओर से अधिवक्ता हेमंत राज फाल्फर ने पक्ष रखा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.