पटना। आगामी 26 से 30 सितंबर तक देवास (मध्यप्रदेश) में आयोजित होने वाली 18वीं सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम की घोषणा प्रिंस कुमार के नेतृत्व में कर दी गई है। यह जानकारी सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव धर्मवीर कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि टीम का आरा क्लब, आरा में दस दिन का विशेष ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया था। उन्होंने उम्मीद है कि खिलाड़ी मेडल जीत कर आयेंगे। टीम को संघ के मोहन प्रसाद, रमेश कुमार सिंह, बबीता कुमारी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने जीत की शुभकामना दी है।
टीम इस प्रकार है-प्रिंस कुमार (कप्तान), होशियार सिंह सागर, कुमार अमरेश, नीतीश कुमार, सत्यम कुमार, प्रियेश रंजन, प्रिंस भास्कर मिश्रा, अभिषेक कुमार तिवारी। कोच-रवि मेहता।
- राष्ट्रीय बॉयथल-ट्रॉयथल चैंपियनशिप में झारखंड को पांच पदक
- झारखंड राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी
- राष्ट्रीय कोच प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना हुए झारखंड के चार शिक्षक
- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हरक्यूलस सीसी विजयी
- पटना जिला अस्मिता सिटी रोड साइकिलिंग लीग संपन्न