Saturday, June 6, 2026
Home Slider Bihar Cricket : ट्रायल मैच की टीम लिस्ट से तेज गेंदबाज साबिर खान बाहर

Bihar Cricket : ट्रायल मैच की टीम लिस्ट से तेज गेंदबाज साबिर खान बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

गजब है भाई। बिहार में तो इंडिया खेल चुके क्रिकेटरों के लिए ट्रायल मैच में भी जगह नहीं है। आप सोचेंगे हो सकता है खिलाड़ियों में कंपीटिशन काफी होगा। नहीं भाई खिलाड़ियों में कंपीटिशन नहीं है। बिहार में कब किसका सेलेक्शन हो जाए और कब कौन बाहर हो जाए, इसका पता नहीं। जो खिलाड़ी ट्रायल भी नहीं देता है वह ट्रायल मैच की टीम में शामिल हो जाता है और जिसका ट्रायल अच्छा जाता है वह बाहर हो जाता है। यह खेलढाबा नहीं कह रहा है बल्कि लिस्ट जारी होने के बाद इसकी चर्चा बिहार क्रिकेट जगत के लोग कर रहे हैं।

ताजा मामला है कि तेज गेंदबाज साबिर खान का। साबिर खान अपने स्वास्थ्य से उबर कर एक बार फिर मैदान में जोश के साथ उतरे। पूर्वी चंपारण के रहने वाले साबिर खान बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 के लिए आयोजित सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लिया। उनका सेलेक्शन ट्रायल अच्छा गया। काफी तेज गेंदें सटीक तरीके से फेंकी। पर टीम के गठन के लिए होने वाले ट्रायल मैच के लिए प्लेयरों का लिस्ट जब जारी हुआ तो साबिर खान का नाम उससे गायब था

वर्ष 2018 में बांग्लादेश में आयोजित अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले लखनऊ में हुए अंडर-19 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम का सदस्य रहे पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के रहने वाले तेज गेंदबाज साबिर खान अपने साथ हुए खिलवाड़ से काफी दुखी हैं। वर्ष 2019 में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के विरुद्ध टेस्ट मैच खेलने का अवसर भी साबिर खान को मिल चुका है।

साबिर खान बोलना चाहते हैं पर अनुशासन की पाबंदी के कारण बोल नहीं सकते हैं पर उनके माता-पिता कहते हैं कि मेरे बेटे का परफॉरमेंस इतना खराब हो गया ट्रायल मैच की टीम से बाहर कर दिया गया। आखिर सेलेक्शन का पैमाना किया है।

साबिर खान के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण है कि उन्हें आईपीएल की फ्रेंचाइची टीमों से अप्रोच किया जा रहा है। साबिर की खेल की तारीफ राहुल द्रविड़ कर चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.