Home FIFA WORLD CUP 2022 FiFA World Cup में स्पेन की बड़ी जीत

FiFA World Cup में स्पेन की बड़ी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

स्पेन ने कतर में फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन बुधवार (23 नवंबर) को कोस्टारिका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप ई में अपने पहले मैच में कोस्टारिका को 7-0 से हरा दिया।

यह विश्व कप इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 24 जून 1998 को उसने बुल्गारिया को 6-1 से हराया था। स्पेन की टीम इस मैच को जीतने के बाद ग्रुप-ई में जापान को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गई है।

यह कोस्टारिका की संयुक्त रूप से फुटबॉल इतिहास में सबसे बड़ी हार है। उसे 1975 में मैक्सिको के खिलाफ 0-7 से हार मिली थी। हालांकि, वह विश्व कप का मैच नहीं था

स्पेन के लिए मैच में पहला गोल दानी ओल्मो ने 11वें मिनट में किया। उनके बाद मार्को असेंसियो ने 21वें मिनट में दूसरा गोलकर टीम की बढ़त को दोगुनी कर दी। फेरान टोरेस ने 31वें मिनट में पेनाल्टी पर अपना पहला गोल किया। इस तरह स्पेन की टीम हाफटाइम तक 3-0 से आगे थी।

उसने दूसरे हाफ में अपनी आक्रमकता और ज्यादा बढ़ा दी। इस दौरान चार गोल दागे। फेरान टोरेस ने अपना दूसरा गोल 54वें मिनट में किया। यह टीम का चौथा गोल था। उनके बाद युवा स्टार गावी ने 74वें, कार्लोस सोलर ने 90वें और अल्वारो मोराट ने इंजरी टाइम (90+2वें) मिनट में गोल किया।

स्पेन की टीम ग्रुप-ई में अपना दूसरा मुकाबला 28 नवंबर को जर्मनी के खिलाफ खेलेगी। वहीं, कोस्टारिका का सामना 27 नवंबर को जापान से होगा।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights