32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

मोरक्को को हरा फ्रांस लगातार दूसरी बार FIFA World Cup के फाइनल में

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा फीफा विश्व कप 2022 FIFA World Cup 2022 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। 1998 के बाद कोई टीम लगातार फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही है। फ्रांस के लिए मैच में पहला गोल पांचवें मिनट में थियो हर्नांडेज ने किया। उनके बाद 79वें मिनट में रैंडल कोलो माउनी ने टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया।

इस जीत के साथ ही फ्रांस ने लगातार दूसरी और कुल चौथी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहां उसका मुकाबला लियोनल मेसी की अर्जेंटीना से 18 दिसंबर को होगा। वहीं, मोरक्को की हार से अफ्रीकी और अरब देशों का सपना टूट गया।वह अब तीसरे स्थान के लिए मैच में 17 दिसंबर को क्रोएशिया के खिलाफ उतरेगा।

फ्रांस ने पांचवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली है। थियो हर्नांडेज ने टीम के लिए पहला गोल किया। हर्नांडेज ने मोरक्को के गोलकीपर बुनौ को नजदीक से छकाते हुए गोल दाग दिया। मोरक्को की टीम इस विश्व कप में पहली बार किसी मैच में 0-1 से पीछे हुई है। पहले हाफ में फ्रांस 1-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही दोनों टीमें गोल करने के प्रयास में जुट गए। खेल के 79वें मिनट में फ्रांस ने अपनी बढ़त को दोगुनी कर ली। उसके लिए रैंडल कोलो मुआनी ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। वह सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे ही थे। उन्होंने उतरने के 44 सेकेंड बाद ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। अब फ्रांस की टीम फाइनल में पहुंचने के करीब आ गई है।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights