Wednesday, July 16, 2025
Home FIFA WORLD CUP 2022 क्रोएशिया को हरा कर अर्जेंटीना FIFA World Cup 2022 के फाइनल में

क्रोएशिया को हरा कर अर्जेंटीना FIFA World Cup 2022 के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

कतर में चल रहे फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के अंतर्गत मंगलवार यानी 13 दिसंबर की देर रात खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अर्जेंटीना की टीम ने आठ साल बाद फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। वह पिछली बार 2014 में खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी, लेकिन तब जर्मनी के खिलाफ उसे हार मिली थी। अर्जेंटीना ने दो बार वर्ष 1978 और 1986 में विश्व कप का खिताब जीता है। अर्जेंटीना तीन बार वर्ष 1930, 1990 और 2014 में उपविजेता रहा है। अर्जेंटीना छठी बार विश्व कप के इतिहास में फाइनल खेलेगा। उसकी टक्कर 18 दिसंबर को फ्रांस या मोरक्को से होगी।

FIFA World Cup 2022 मेसी ने पेनाल्टी के जरिए दागा पहला गोल

खेल के 34वें मिनट में लियोनल मेसी ने पेनाल्टी पर गोल कर अर्जेंटीना की टीम को मैच में 1-0 से आगे कर दिया। अर्जेंटीना के स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज गेंद को लेकर गोलपोस्ट की ओर जा रहे थे। वह गोलपोस्ट के जैसे ही करीब पहुंचे, क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने उन्हें गिरा दिया। रेफरी ने लिवाकोविच को येलो कार्ड दिखाया और अर्जेंटीना को पेनाल्टी दे दी।

हालांकि क्रोएशियाई खिलाड़ियों ने इस पेनाल्टी का काफी विरोध किया। ज्यादा विरोध दर्ज कराने के कारण माटेओ कोवाचिच को भी येलो कार्ड दिखाया गया। रेफरी ने अपने फैसले को नहीं पलटा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी पेनाल्टी लेने आए और उन्हें ताकतवर शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। मेसी का विश्व कप इतिहास में यह 11वां गोल है और वे अर्जेंटीना की ओर विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

FIFA World Cup 2022 जूलियन अल्वारेज ने दागा दूसरा गोल

इसके पांच मिनट बाद ही अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल जूलियन अल्वारेज ने दागा। उन्होंने अकेले ही क्रोएशिया की मिडफील्ड को भेदते ही आगे बढ़ कर इस गोल दागा। उन्होंने क्रोएशिया के डिफेंस को भी तोड़ दिया और गोलकीपर लिवाकोविच को छकाते हुए शानदार गोल कर दिया। अर्जेंटीना की टीम मैच में 2-0 से आगे हो गई।

FIFA World Cup 2022 अल्वारेज ने दागा तीसरा गोल

खेल के 69वें मिनट में लियोनेल मेसी का मैजिक चला। मेसी कई खिलाड़ियों को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट तक लेकर आए और उन्हें गोल करने की जगह नहीं मिली तो उसे अल्वारेज की तरफ पास कर दिया। अल्वारेज ने बिना कोई गलती किए हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा कर अर्जेंटीना को 3-0 से बढ़त दिला दी। अल्वारेज का यह दूसरा गोल था।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights