जमशेदपुर। दीपिका कुमारी और अतानु दास जैसे कई स्टार खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता तीरंदाजी कोच धर्मेन्द्र तिवारी की स्थिति मस्तिष्काघात के कारण गंभीर बनी हुई है।
टाटा तीरंदाजी अकादमी से जुड़े तिवारी के मस्तिष्क का गुरुवार को ऑपरेशन किया गया और अभी वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।


एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने पीटीआई से कहा कि सर की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई। चिकित्सकों ने कहा कि अभी उनमें केवल दो प्रतिशत सुधार हुआ है। आज उन्होंने थोड़ा पलक झपकायी। रियो ओलंपिक के दौरान भारतीय टीम के कोच रहे तिवारी को बुधवार की सुबह मस्तिष्काघात पड़ा था और सीटी स्कैन से पता चला कि उनके मस्तिष्क में कई जगह खून के थक्के जम गये हैं।
- अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी
- स्कूल क्रिकेट कार्निवल के लिए सेलेक्शन ट्रायल 26 अप्रैल को
- रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट में एससीए इलेवन विजयी
- IPL 2026 : MI के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे बाहर
- रित्विज का शतक, भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में