Monday, May 18, 2026
Home झारखंडक्रिकेट JSCA Inter District Under-19 Cricket Tournament में चमके अमर्त्य चौधरी

JSCA Inter District Under-19 Cricket Tournament में चमके अमर्त्य चौधरी

by Khel Dhaba
0 comment

बोकारो, 1 अप्रैल। बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 4 में खेले गए मैच में पश्चिम सिंहभूम की टीम ने धनबाद की टीम को 16 रनों से पराजित किया।

 

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम सिंहभूम की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 46 ओवर में सभी विकेट खोकर 174 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से डेविड सागर मुंडा ने 64 , अमर्त्य ने 28, मोहिब अब्बास ने 23 एवं साकेत कुमार सिंह ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में धनबाद की ओर से प्रकाश कुमार सिंह ने 29 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि एकलव्य सिंह एवं राजवीर सिंह को दो-दो सफलता मिली।

 

जवाबी पारी खेलने उतरी धनबाद की टीम 46.5 ओवर में 158 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से रॉबिन मंडल ने 27 हसन आसफ ने 23 कुणाल कुमार सिंह ने 20 एवं कृत कमल सिंह ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में पश्चिम सिंहभूम की ओर से अमर्त्य  चौधरी ने 21 रन देकर चार एवं अनीश कुमार ने 18 रन देखकर दो विकेट लिए। जबकि वरुण , गौरव सिंह एवं साकेत कुमार सिंह को एक-एक सफलता मिली। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पश्चिम सिंहभूम के अमर्त्य चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ शशि भूषण चौबे ने दिए।

वहीं ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड सेक्टर 3 में  खेले गए दूसरे संघर्षपूर्ण मैच में सिमडेगा की टीम ने लोहरदगा की टीम को 11 रनों से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेगा की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 28.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 80 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से नमन जैन ने 19 , गुरशरण ने 13 एवं तनिष चौबे ने 12 रन बनाए।

 

गेंदबाजी में लोहरदगा की ओर से तुषार मुदगल ने 13 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि अभिषेक लहरी एवं अभिषेक सिंह को दो-दो सफलता मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी लोहरदगा की टीम दीपांशु रावत की घातक गेंदबाजी के समक्ष मात्र 69 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से तुषार मुदगल ने 18 , लक्ष्य कौशिक ने 15 एवं ध्रुव सोनी ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में सिमडेगा की ओर से दीपांशु रावत ने 22 रन देकर पांच एवं कृष शर्मा ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि तनिष्क चौबे को दो सफलता मिली। मैच में धारदार गेंदबाजी के लिए सिमडेगा के दीपांशु रावत को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights