Saturday, June 13, 2026
Home Slider MS Dhoni के घर आया है नया मेहमान, बेटी Ziva ने शेयर की क्यूट Photo

MS Dhoni के घर आया है नया मेहमान, बेटी Ziva ने शेयर की क्यूट Photo

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का कार और बाइक प्रेम के बारे में हर कोई जानता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे किसान की भूमिका में भी नजर आ रहे हैं।

इसी कड़ी में अब धौनी का एक और प्रेम उजागर हो गया है। यही वजह है कि पूर्व कप्तान धौनी के घर में एक नया मेहमान आ गया है, जिसकी धौनी जमकर सेवा कर रहे हैं और उनकी बेटी जीवा भी उसके साथ खेल रही है।

भारत के पूर्व सेलेक्टर का खुलासा, Dhoni को टीम में शामिल कराने के लिए Ganguly से हुई थी बहस

दरअसल, धौनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि धौनी अपने घर में एक छोटा घोड़ा लेकर आए हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर बेटी जीवा धौनी (Ziva Dhoni) के साथ एक छोटे घोड़े की तसवीर शेयर की है, जिसमें जीवा घोड़े के माथे पर हाथ रखी हुई हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में दिल वाला इमोजी बना रखा है। इससे पहले धौनी की भी एक वीडियो सामने आई थी।

इससे पहले साक्षी ने एक सप्ताह पहले धौनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काले रंग के मारवाड़ी घोड़े का मसाज करते हुए नजर आए थे। उस समय साक्षी ने इस घोड़े का नाम चेतक बताया था।

6 साल का ‘छोटू’ MS Dhoni के स्टाइल में लगाता है Helicopter Shot, वीडियो वायरल

साक्षी ने कैप्शन लिखा था, ‘घर में आपका स्वागत है चेतक। जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.