Saturday, June 13, 2026
Home Slider 6 साल का ‘छोटू’ MS Dhoni के स्टाइल में लगाता है Helicopter Shot, वीडियो वायरल

6 साल का ‘छोटू’ MS Dhoni के स्टाइल में लगाता है Helicopter Shot, वीडियो वायरल

by Khel Dhaba
0 comment

प्रतिभाओं को आगे लाने में सोशल मीडिया काफी अहम भूमिका निभा रहा है। कई गुमनाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए उभर कर सामने आई हैं। ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है जिसमें 6 साल का एक नन्हा बच्चा Helicopter Shot लगा रहा है और पूरी तरह MS Dhoni के स्टाइल में।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इस वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, जब यंग क्रिकेट फैंस कहते हैं कि वो पायलट (Pilot) बनना चाहते हैं तो इसका ये मतलब होता है।

वीडियो में ये ‘छोटू’ एमएस धौनी (MS Dhoni) की तरह हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter Shot) लगाता हुआ नजर आ रहा है। आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) अपनी कमेंट्री से इस वीडियो को बेहद खास बना दिया है।

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) कमेंट्री के दौरान कहते हैं, ‘यह नन्हा बच्चा हेलीकॉप्टर उड़ाता है, ऐसा लगता है कि यह सिर्फ टी-20 ही खेलना चाहता, सारे शॉट हवा में ही खेलना चाहता है, उड़ान भर रही है इनके कैरियर की गाड़ी, एक शॉट जमीन जमीन पर खेल लो दोस्त।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.