Saturday, June 13, 2026
Home Slider किवी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और सौरभ गांगुली में है काफी समानता, जानें क्या

किवी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और सौरभ गांगुली में है काफी समानता, जानें क्या

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने लार्ड्स में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने का पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। गांगुली की तरह बायें हाथ के बल्लेबाज कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन के बाद 136 रन पर खेल रहे थे। इस बीच उन्होंने गांगुली के 131 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़ा दिया। अब जानिए डेवोन कॉनवे और सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड में क्या-क्या समानताएं हैं।

सौरभ गांगुली और डेवोन कॉनवे का जन्म दिन 8 जुलाई है।
►दोनों बायें हाथ के बल्लेबाज हैं
►दोनों ने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ की है।
►सौरभ गांगुली ने पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला और शतक जमाया था। डेवोन कॉनवे ने अपना टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला और शतक जमाते हुए दोहरा शतक पूरा किया।
►सौरभ गांगुली और डेवोन कॉनवे ने अपना पहला टेस्ट शतक इंग्लैंड के लॉड्र्स मैदान पर जमाया है।
►एक रिकॉर्ड में थोड़ा अंतर है। सौरभ गांगुली इंडिया की ओर वनडे कैप पहनने वाले 84वें प्लेयर हैं जबकि डेवोन कॉनवे ने यह रिकॉर्ड अपने टी-20 मैच में हासिल किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.