Saturday, June 20, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड योगासना सीनियर टीम राजस्थान रवाना

झारखंड योगासना सीनियर टीम राजस्थान रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा राजस्थान के पाली में आगामी 25 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाली 47 वीं राष्ट्रीय सीनियर योगासना महिला पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की 36 सदस्य का दल बुधवार को रांची से धनबाद होते हुए पाली राजस्थान के लिए रवाना हुई.
महिला वर्ग में वंदना व पुरुष वर्ग में राहुल पोद्दार कप्तान
झारखंड टीम के महिला वर्ग में कप्तान वंदना कुमारी एवं पुरुष वर्ग में कप्तान राहुल पोद्दार को बनाया गया है. झारखंड टीम के प्रशिक्षक सपन साव, आदित्य कुमार सिंह एवं टीम मैनेजर अमरेंद्र कुमार विकल को बनाया गया है.
झारखंड योग संघ ने खिलाड़ियों को दिए ट्रैक सूट
इससे पूर्व झारखंड टीम के सभी खिलाड़ियों को झारखंड योग संघ के द्वारा ट्रैक सूट प्रदान किए गए. साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना सभी पदाधिकारियों ने दी है.
इन्होंने दी शुभकामनाएं
टीम के रवाना होने पर झारखंड योग संघ के डॉ पीके मित्रा, डॉक्टर महेंद्र कुमार राज, पंकज प्रसाद, एसएन भट्ट, सुशांत भट्ट, संजय कुमार झा, रजनी बख्शी सहित अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

फूल कुमारी, प्रियंका कुमारी, वंदना कुमारी, नीलांजना कुमारी, देवलीना बिस्वास, प्रेरणा कुमारी, रिंकी महतो, साक्षी राज, कंचन शर्मा, दीपक कुमार महतो, पूजा रानी, रश्मि सिंकू, गौतम कुमार, विक्रम चौधरी, उषा शर्मा, तुषार पंडित, रंजना किशोर, सलोनी कुमारी, कबिता कुमारी साव, मिथिलेश राम गुप्ता, मनीष पांडे, निशांत कुमार, शत्रुंजय कुमार, संघमित्रा साहू, अनिकेत राम, रवींद्र कुमार सुमन, शैलेश कुमार, सुनील कुमार, आशीष रंजन, चंद नागपाल, पंकज कुमार, तन्मय अधिकारी.
ऑफिशियल-
राहुल पोद्दार, आदित्य कुमार सिंह, सपन कुमार साव.

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.