Thursday, June 11, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रांची : Venture Skills Under-14 Cricket League में तरुण संगम की आसान जीत

रांची : Venture Skills Under-14 Cricket League में तरुण संगम की आसान जीत

by Khel Dhaba
0 comment
Venture Skills Under-14 Cricket League

रांची। मुंजाल की शानदार शतकीय पारी की बदौलत तरुण संगम की टीम ने मंगलवार को यहां नेहरू स्टेडियम में खेले जा रही वेंचर स्किल अंडर 14 क्रिकेट लीग के एक मैच में विज्डन क्रिकेट क्लब को 122 रनों से पराजित किया।

तरुण संगम की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट पर 252 रन बनाए। मुंजाल के 114 रनों के अतिरिक्त तेजस सिंह ने 25 और हर्षित मुंडा ने 22 रनों का योगदान किया।

तौहिद अंसारी को एक विकेट मिले। जवाब में विजडन की टीम ने 24.4 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अर्श ने 31 रन टीम के लिए जोड़े। रूद्र प्रताप ने 7 रन देकर पांच विकेट तथा तेजस सिंह ने 9 रन देकर दो विकेट लिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.