Tuesday, June 9, 2026
Home Slider मैराज खान ने विश्व कप में स्कीट में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता

मैराज खान ने विश्व कप में स्कीट में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता

by Khel Dhaba
0 comment

भारत के अनुभवी निशानेबाज मैराज अहमद खान ने सोमवार को आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों की स्कीट स्पर्धा में देश को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया।

40 शॉट के फाइनल में उत्तर प्रदेश के 46 वर्ष के मैराज ने 37 का स्कोर करके कोरिया के मिंसु किम (36) और ब्रिटेन के बेन लीवेलिन (26 ) को पछाड़ा।

दो बार के ओलंपियन और इस बार चांगवन में भारतीय दल के सबसे उम्रदराज सदस्य मैराज ने 2016 में रियो दि जिनेरियो विश्व कप में रजत पदक जीता था।

इससे पहले अंजुम मुद्गिल , आशी चौकसी और सिफ्ट कौर सामरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारत 13 पदक (पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य) जीतकर अभी भी पदक तालिका में शीर्ष पर है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.