रांची। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में गुरुवार से बायजू झारखंड पुरुष टी20 ट्रॉफी का शानदार आगाज हुआ जिसमें बोकारो ब्लास्टर और रांची राइडर्स ने जीत हासिल की। पहला मैच BOKARO BLASTER VRS DHANBAD DYNAMOS के बीच खेला गया जिसमें BOKARO BLASTER ने DHANYBAD DYNAMOS को पराजित किया जबकि दूसरे मैच में RANCHI RAIDERS ने DUMKA DAREDEVILS को सुपर ओवर में पराजित किया।आज के पहले मैच में बोकारो ब्लास्टर के अर्पित यादव तथा दूसरे मैच में रांची रेडर्स के सचिन यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।जेएससीए उपाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र सिन्हा के द्वारा मैन ऑफ द मैच का अवार्ड इन दोनों खिलाड़ियों को दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
धनबाद डायमंड्स : 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 विकास विशाल 27 रन, प्रकाश मुंडा 23 रन, प्रेम कुमार 20 रन, विकास सिंह 2/12, सौरभ शेखर 2/21, अर्पित यादव 3/16
बोकारो ब्लास्टर्स : 17.2 ओवर में 4 चार विकेट पर 112 रन सत्या सेतु 26 रन, आदित्य सिंह 25 रन, सचिन तिवारी नाबाद 23 रन, प्रतीक रंजन 2/20, युवराज व रौनक 1-1 विकेट
दुमका डेयरडेविल्स : 20 ओवर में सातव विकेट पर 118 रन कुमार कुशाग्र 46 रन, आयुष भारद्वाज 23 रन, अंकित कुमार 18 रन, मो कुनैन कुरैशी 2/20, अभिषेक यादव 2/22
रांची डाइर्ड्स : 118 रन पर ऑल आउट अरविंद कुमार 30 रन, सचिन यादव नाबाद 24 रन, हर्ष राणा 20 रन, अतुल सिंह सुरवार 5/27, शुभम, नित्यानंद, मनीषी व विनायक विक्रम 1-1 विकेट
