Thursday, June 11, 2026
Home झारखंडअन्य सीसीएल द्वारा वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सीसीएल द्वारा वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

गुरुवार को 16 जून को सीसीएल द्वारा बच्‍चों के लिए ग्रीष्‍मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रांची यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल मैदान में किया गया। यह शिविर 8 वर्ष से 16 वर्ष के आयु तक के बालिकाओं एवं बालकों के लिए 16 जून से 29 जून तक आयोजित किया गया है। शिविर में 70 बच्‍चे वॉलीबॉल संघ के योग्‍य प्रशिक्षक श्री सेंतांक सेन एवं श्री दिनेश सिंह से प्रशिक्षण प्राप्‍त करेंगे।

शिविर का उद्घाटन आज सीसीएल के मुख्‍य प्रबंधक (वित्‍त), डॉ. संजय सिंह के द्वारा किया गया। डॉ. संजय सिंह ने अपने संबोधन में बच्‍चों को खेल के द्वारा अनुशासन, टीम वर्क एवं लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के महत्‍व को समझाया। डॉ. संजय ने वॉलीबॉल संघ के सकारात्‍मक कार्य की भी प्रशंसा की।

बच्‍चों के लिए प्रशिक्षण शिविर कोविड 19 के बाद सीसीएल द्वारा पहली बार आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में प्रबंधक (खेल) एवं वॉलीबॉल संघ के सदस्‍य उपस्थित थे। शिविर का आयोजन कल्‍याण विभाग, सीसीएल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.