भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मुकाबला विनर क्रिकेट क्लब, मोहनियां और रॉयल क्रिकेट क्लब, रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमें विनर सी सी ने रॉयल सी सी को 125 रन से हराया।
सुबह विनर सी सी के कप्तान शिवांश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवांश ने शानदार अर्धशतक 55 रन बनाये। इसके अलावा नरेंद्र ने 29, राधे ने 25 और विराज ने 13 रन का योगदान दिया।
रॉयल सी सी की तरफ से रोहित ने 3, प्रिंस व प्रीतम ने 2-2 और शिवम व सचिन ने 1-1 विकेट चटकाया।
जवाब में रॉयल सी सी की टीम बड़े स्कोर के दबाव में 21.1 ओवर में 87 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भोलू ने 18, रोबिन ने 17 और रोहित ने 11 रन के बाद कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या नहीं पार कर सका।
विनर की ओर से सफत ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल किया। इसके अलावा शिवांश ने 2 और पुनित,नरेंद्र, प्रिंस व राधे ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। मैच की अंपायरिंग विकास पटेल और अनुभव सिंह ने तथा स्कोरिंग सौरव व सोनल ने किया। कल का मैच कुदरा सी सी,कुदरा व साईं भारती सी सी,मोहनियां के बीच होगा।






- राष्ट्रीय बॉयथल-ट्रॉयथल चैंपियनशिप में झारखंड को पांच पदक

- झारखंड राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

- राष्ट्रीय कोच प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना हुए झारखंड के चार शिक्षक

- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हरक्यूलस सीसी विजयी

- पटना जिला अस्मिता सिटी रोड साइकिलिंग लीग संपन्न

- बेगूसराय जिला अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग में खिलाड़ियों की भीड़

- सीएम सम्राट चौधरी ने एथलीट पीयूष राज को किया सम्मानित

- बिहार के युवा एथलीटों की बड़ी उड़ान, सेतू मिश्रा और विभास्कर कुमार पहनेंगे इंडिया जर्सी
