Thursday, June 11, 2026
Home झारखंडअन्य नेशनल wushu चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड टीम रवाना

नेशनल wushu चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड टीम रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। तमिलनाडु के नागरकोइल में आयोजित 21वी सब जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता दिनाँक 25 से 31 मार्च तक नागरकोइल के नुरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित की जा रही हैं जिसमें पूरे देश के 32 इकाइयों की टीमें भाग लेंगी।

झारखंड दल में निम्न खिलाड़ी है शामिल

बालक वर्ग- अनस अंसारी,नूरेन अहमद, अखिलेश्वर मांझी,मोतीलाल मुंडा,सियो बेदिया, आरिफ हुसैन,देव कुमार बेदिया,रोहित महतो,रवि भारती, सुमित कुमार महतो,आदित्य चांद, धनश्याम उरांव,अभ्युदय कुमार,कुमार हर्ष।

बालिका वर्ग-आरवी आर्या, अनिशा कुमारी,अंशु कुमारी,प्रतिमा कुमारी,निशिका साहू,रीता कुमारी,लवली कुमारी, कशिश राज,त्रिवेणी मिंज,अनिष्का साहू,टीना कुमारी,खुशी कुमारी,बिनसि कविता कुजूर।

टीम कोच सह मैनेजर – बासुदेव टोप्पो।

इस प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों के अलावा तीन तकनीकी पदाधिकारी भी शामिल होंगे जो दल के साथ हि रवाना हो गए वाहिद अली,विमला टोप्पो,रोशन रजक।

इस अवसर पर झारखंड वुशु के पदाधिकारी श्री चंचल भट्टाचार्य,कृष्ण मुरारी सिंह, शैलेन्द्र दुबे,दीपक गोप,उदय साहू,प्रियदर्शी अमर,मनोज साहू,डॉ अंशु साहू,रामशंकर सिंह,मुरारी तिवारी,शिवेंद्र दुबे,दीपक लोहिया आदि मौजूद थे जिन्होने खिलाड़ियों के बीच किट का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.