बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय मैदान पर आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग मैच में शनिवार का मुकाबला मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब और बछवारा के बीच खेला गया जिसमें मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब ने बछवारा को 33 रनों से पराजित किया।
मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए। मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से शान ने 57 रन बनाए। अवि सिन्हा ने 21 रन बनाए। बछवारा की ओर से राजकुमार ने 3 और गुलशन ने 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में उतरी बछवारा की टीम 23 ओवर में 148 रन पर बछवारा की पूरी टीम सिमट गई। बछवारा की ओर से कप्तान प्रिंस सिंह ने 14 और संजीत नाबाद 40 रन और आशीष 36 रनों का योगदान किया।
वही मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से अविनाश ने 2, आयुष ने 2 और प्रिंस ने 2 विकेट प्राप्त किये।
इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार वीरेश, मो दानिश, निधि कुमार मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर दीपक कुमार और चैंपियन थे। ऑनलाइन स्कोरर रामकुमार थे। मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल बरौनी और फर्टिलाइजर दोनों मैदान पर लीग मैच खेले जाएंगे।






- राष्ट्रीय बॉयथल-ट्रॉयथल चैंपियनशिप में झारखंड को पांच पदक
- झारखंड राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी
- राष्ट्रीय कोच प्रशिक्षण के लिए दिल्ली रवाना हुए झारखंड के चार शिक्षक
- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हरक्यूलस सीसी विजयी
- पटना जिला अस्मिता सिटी रोड साइकिलिंग लीग संपन्न
- बेगूसराय जिला अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग में खिलाड़ियों की भीड़
- सीएम सम्राट चौधरी ने एथलीट पीयूष राज को किया सम्मानित
- बिहार के युवा एथलीटों की बड़ी उड़ान, सेतू मिश्रा और विभास्कर कुमार पहनेंगे इंडिया जर्सी







