Saturday, June 13, 2026
Home Slider बतौर बल्लेबाज और अधिक सफलता के लिए कोहली को सभी प्रारूपों में कप्तानी छोड़ देनी चाहिए: आफरीदी

बतौर बल्लेबाज और अधिक सफलता के लिए कोहली को सभी प्रारूपों में कप्तानी छोड़ देनी चाहिए: आफरीदी

by Khel Dhaba
0 comment

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी को लगता है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को बल्लेबाज के तौर पर और अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खेल के सभी प्रारूपों में कप्तानी की भूमिका छोड़ देनी चाहिए।

समा टीवी चैनल पर बात करते हुए आफरीदी ने कहा कि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का रोहित शर्मा को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त करने का फैसला अच्छा है। कोहली ने भारत के टी20 विश्व कप में अभियान समाप्त होने पर टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने यह फैसला किया।

आफरीदी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह भारतीय क्रिकेट के लिये अद्भुत ताकत रहा है लेकिन मुझे लगता है कि यह अच्छा होगा, अगर वह अब सभी प्रारूपों में बतौर कप्तान संन्यास लेने का फैसला कर लें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक साल के लिये रोहित के साथ खेला था और वह मजबूत मानसिकता वाला लाजवाब खिलाड़ी है। उसकी सबसे मजबूत चीज है कि जब जरूरी हो तो वह ‘रिलैक्स’ रह सकता है और जब बहुत जरूरी हो तो वह आक्रामकता भी दिखा सकता है। ’’

इस पाकिस्तानी स्टार ने कहा कि रोहित में अच्छे कप्तान के लिये मानसिक मजबूती है और उन्होंने अपनी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिये यह दिखा भी दिया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.