Friday, June 12, 2026
Home Slider World Cup Football : स्पेन को स्वीडन के हारने का फायदा मिला, पुर्तगाल ने आयरलैंड से ड्रॉ खेला

World Cup Football : स्पेन को स्वीडन के हारने का फायदा मिला, पुर्तगाल ने आयरलैंड से ड्रॉ खेला

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। स्पेन, पुर्तगाल और क्रोएशिया विश्व कप फुटबॉल में जगह पक्की करने से एक मैच दूर हैं जबकि स्वीडन को उलटफेर भरी हार से बड़ा झटका लगा।

स्पेन ने ग्रुप बी यूनान को 1-0 से हराया जिससे वह स्वीडन को एक अंक से पीछे छोड़ने में सफल रहा। स्वीडन को पहले ही बाहर हो चुकी जार्जिया की टीम से 0-2 से हार झेलनी पड़ी जिससे वह दूसरे स्थान पर खिसक गया।

स्पेन रविवार को स्वीडन की मेजबानी करेगा और उसे क्वालीफाई करने के लिये केवल हार से बचना होगा। रविवार को तीन मुकाबलों से तीन टीमों के स्थान पक्के हो जायेंगे।

पुर्तगाल ने ग्रुप ए आयरलैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला जिससे अब उसका सामना सर्बिया से होगा जो निर्णायक मुकाबला होगा। पुर्तगाल इसमें ड्रॉ से भी क्वालीफाई कर लेगा।

ग्रुप एच में क्रोएशिया और रूस के बीच भी कतर में स्थान हासिल करने के लिये भिड़त होगी जिसमें बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफाई कर लेगी। हालांकि रूस की टीम ड्रॉ के बावजूद क्वालीफाई कर सकती है।

ग्रुप जे से जर्मनी ने पहले ही विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप की विजेता टीमें ही स्वत: क्वालीफाई करेंगी जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें प्लेऑफ खेलेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.