Home Slider जूडो खिलाड़ी मनीष कुमार खेलो इंडिया के लिए चयनित

जूडो खिलाड़ी मनीष कुमार खेलो इंडिया के लिए चयनित

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 7 से 10 नवम्बर तक आयोजित हुए नेशनल जूडो कैडेट चैम्पियनशिप में धनबाद के मनीष कुमार खेलो इंडिया के लिए चयनित किये गये।

इसकी जानकारी देते हुए मनीष कुमार के प्रशिक्षक सह धनबाद जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि मनीष कुमार ने तमिलनाडु एवं राजस्थान के खिलाड़ियों को हराकर बेस्ट 6 मे स्थान पाकर खेलो इंडिया प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता हासिल की. खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन 2022 हरियाणा मे होना है. मैडल बाउट मे दिल्ली के खिलाड़ी से हारकर मनीष पदक से चुके प्रंतु खेलो इंडिया मे अपना स्थान पक्का कर लिया।

धनबाद के जूडो खिलाड़ी मनीष कुमार के शानदार प्रदर्शन पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा, सिनियर डीसीएम अखिलेश्वर पांडे, झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष के.एन.त्रिपाठी, महासचिव परिक्षीत तिवारी, धनबाद जिला जूडो संघ के अध्यक्ष मतलुब हासमी, ओलंपिक संघ के महासचिव रंजीत केशरी, तौराब खान,दिनेश मंडल ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights