रांची। छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन (सीएए) रेफरी डिपार्टमेंट की ओर से नए रेफरी बनने वालों के लिए एग्जाम का आयोजन 14 अक्टूबर को किया गया है। यह एग्जाम रांची कॉलेज ग्राउंड में सुबह 7 बजे से होगा।
नए रेफरी बनने के लिए बालक-बालिका प्रशिक्षु शिक्षा प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और फुटबॉल ड्रेस के साथ एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। एग्जाम में सफल हुए रेफरी 20 अक्टूबर से सीएए सीनियर डिवीजन रांची जिला फुटबॉल लीग में मैचों का संचालन कर सकेंगे। इसके अलावा सीएए से पंजीकृत फुटबॉल टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका निभा सकेंगे।
एग्जाम के साथ-साथ राष्ट्रीय, ग्रेड 3 व 4 रेफरी का फिजिकल फिटनेस टेस्ट व सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय रेफरी ओम प्रकाश ठाकुर (9430362133) और संतोष उरांव (6200632781) से संपर्क कर सकते हैं।
- आठवें नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी में सिमडेगा जीता
- प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूल क्रिकेट : ट्रैम्फेंट और बसावन पार्क में होगी खिताबी भिड़ंत
- टीम से बाहर रहे पर हिम्मत नहीं हारी : ईशान किशन
- IPL 2026 DC VS RCB : हार से आहत दिल्ली का सामना संतुलित बेंगलुरु से
- वैभव सूर्यवंशी ने फिर से आईपीएल में रचा इतिहास