Tuesday, December 2, 2025
Home Slider क्रीड़ा भारती धनबाद करेगा खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

क्रीड़ा भारती धनबाद करेगा खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। 14 दिनों तक चलने वाले खेल महोत्सव में  20 खेलों का आयोजन क्रीड़ा भारती धनबाद द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।       

इसकी जानकारी देते हुए क्रीड़ा भारती धनबाद के मंत्री पप्पू कुमार ने बताया कि उद्घाटन समारोह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर  पर 29 अगस्त को शिवकली विद्या मंदिर, बस्ताकोला  में होगा तत्पश्चात राजा शिवप्रसाद कॉलेज झरिया में क्रीड़ा भारती धनबाद बनाम आरोग्य मित्र के बीच फुटबॉल मैच से  खेल महोत्सव का शंखनाद होगा। समापन  11 सितंबर को होगा।

11 सितंबर को ही स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो सम्मेलन मे  भारत की ख्याति पूरे विश्व में फैलाई थी। जिलाध्यक्ष दयानंद तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं सभी संयोजकों की उपस्थिति में खेल महोत्सव का कैलेंडर जारी किया गया जो इस प्रकार है-

29 अगस्त को फुटबॉल मैच होगा : क्रीड़ा भारती धनबाद बनाम आरोग्य मित्र – संध्या 4 बजे , स्थान : आर.एस.पी.कॉलेज मैदान ,झरिया – संयोजक *शेखर मंडल

30 और 31अगस्त : शतरंज 12 बजे से – स्थान -संकल्प शिक्षण संस्थान बारामुड़ी, संयोजक-विष्णु कुमार।
31 अगस्त : योगासन प्रतियोगिता : ऑनलाइन संध्या 5 बजे से संयोजक-आरती कुमारी।
1 सितंबर  : नि:युद्ध-शिवकली बस्ताकोला। संयोजक-महेंद्र प्रताप।
2 व 3 सितंबर : जूडो 10 बजे, स्थान : नन्हें कदम प्ले स्कूल, शास्त्री नगर बैंक मोड़ धनबाद, संयोजक-राहुल शर्मा।

4 सितंबर  : कैरम 12 बजे से ,स्थान : संकल्प शिक्षण संस्थान बारामुड़ी,  संयोजक सोनु सिंह 

5  सितंबर  : कुराश प्रात: 8 बजे से नन्हे कदम प्ले स्कूल, शास्त्री नगर बैंक मोड़ ,धनबाद *संयोजक   विवेक विशाल.

कराटे :  प्रात: 8 बजे से, स्थान : सजावट वाटिका हीरापुर,धनबाद संयोजक-पंचम लाल शर्मा

तैराकी (स्विमिंग) : छप्पक छईया स्विमिंग पूल, सब्बलपुर संयोजक-अजीत कुमार

वॉलीबॉल : सरस्वती शिशु विधा मंदिर, शहरपुरा,सिन्दरी संयोजक : विनय सिंह सह संयोजक सतीश कुमार, शोभा राम मांझी

6 सितंबर : एथलेटिक्स प्रातः 8 बजे से,स्थान : डी. ए. वी. स्कूल, कोयला नगर मैदान, संयोजक  *सुन्दरजीत बर्नवाल

वेटलिफ्टिंग : 2 बजे अपराह्न से, स्थान : बनकाली गोविन्दपुर, संयोजक *राहुल रवानी 

7 सितंबर   : लुडो 12 बजे अपराह्न से , स्थान : बारामुड़ी, संयोजक *नंदन शर्मा*.               

7 सितंबर  : कितकिता  12 बजे अपराह्न से, स्थान : बारामुड़ी , संयोजक रामप्रवेश दुबे

7 सितंबर : रस्साकस्सी (टग ऑफ वार) : 2 बजे से, राजकमल सरस्वती विधा मंदिर, संयोजक  शुभम मंडल 

8 सितंबर   : कब्बड्डी  प्रातः 9 बजे से , स्थान : शिवकली विधा मंदिर बस्ताकोला, संयोजक *अरूण पाठक*

9 सितंबर :  लागोरी ( पिट्टो ). * 1 बजे अपराह्न से , स्थान : राजकमल सरस्वती विधा मंदिर ,धनबाद ,         संयोजक : माया कुमारी चौहान  

10 सितंबर : बैडमिंटन कला भवन धनबाद संयोजक संदीप डे

10 सितंबर : फुटबॉल तेतुलमारी संयोजक सुरेश महतो  .

11 सितंबर :  भारत जागो दौड़ * प्रातः 7 बजे, स्थान : सिटी सेंटर से गोल्फ ग्रांउड तक संयोजक-राहुल शर्मा

खेल महोत्सव को सफल बनाने हेतु जिला की टीम के साथ साथ धनबाद मे निवास करने वाले राष्ट्रीय वा प्रांतीय अधिकारी भी प्रयासरत हैं। सभी संयोजकों को निर्देश दिया गया है कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए साथ ही सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खेल का आयोजन करना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights